Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्कॉच अवॉर्ड 2023: पंजाब के बाग़बानी विभाग ने सिल्वर अवॉर्ड और 5 सेमीफाइनल स्थान हासिल किए

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने गौरवमयी उपलब्धि के लिए अधिकारियों की पीठ थपथपाई

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Skoch Awards 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने स्कॉच अवॉर्ड-2023 में शानदार प्रदर्शन किया है और बाग़बानी के क्षेत्र में एक सिल्वर अवॉर्ड समेत 5 सेमीफाइनल स्थान हासिल किए हैं। बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने करतारपुर, जालंधर स्थित सब्ज़ियों के सैंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (इंडो-इज़राइली प्रोजैक्ट) को सिल्वर अवॉर्ड मिलने पर विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि यह सैंटर किसानों की आमदन में उल्लेखनीय वृद्धि करके उनके जीवन में अहम बदलाव लाने में सहायक हो रहा है। यहाँ 3-5 मिट्रिक टन के ऑन-फार्म कोल्ड रूम को स्टैंडरडाईज़ किया गया है, जिससे किसानों को भारी लाभ मिला है। यह सैंटर वेल्यु-चेन में प्रमुख कमियों को दूर करने में मदद करने समेत कटाई से पहले की तकनीक अपनाने वाले किसानों को 1 कनाल पॉलीहाऊस से 1 एकड़ के बराबर आमदन प्रदान करके फ़सलीय विविधता अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

कटाई के बाद के प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों से लैस बाग़बानी विभाग के इस प्रमुख सैंटर में किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनके लिए तकनीकी प्रदर्शनी भी लगाई जाती है और किसानों को रोग-मुक्त पौधों की घर-घर डिलीवरी दी जाती है। इस सैंटर में अति-आधुनिक हाईड्रोपौनिक्स यूनिट और एक प्लांट क्लीनिक प्रयोगशाला भी है। जिक्रयोग्य है कि सैंटर द्वारा अब तक पंजाब भर के किसानों को 2 करोड़ से अधिक रोग-मुक्त सब्ज़ियों के पौधे मुहैया करवाए जा चुके हैं।  

सैमीफ़ाईनलिस्ट प्रोजेक्टों में कृषि बुनियादी ढांचा फंड स्कीम, प्रोजैक्ट फ़ेज़, बायोफ़र्टीलाईजऱ लैबोरेट्री होशियारपुर, सेरीकल्चर (पंजाब में रेशम उत्पादन का विकास) और आलू के सैंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (इंडो-डच प्रोजैक्ट)-धोगड़ी, जालंधर शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों को उनकी नवीनतम और सभी हितधारकों के लिए साकारात्मक प्रभाव बनाने और ज़मीनी स्तर पर योगदान के लिए सराहा गया है।

बता दें कि स्कॉच ग्रुप भारत का एक ऐसा प्रमुख थिंक टैंक है, जो सर्वांगीण विकास पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सामाजिक-आर्थिक मुद्दों से निपटता है। स्कॉच अवॉर्ड, राष्ट्रीय अहमीयत वाले मुद्दों पर काम करने वाले प्रोजेक्टों और संस्थाओं को मान्यता देने के लिए 2003 से राष्ट्रीय स्तर पर करवाए जा रहे हैं। यह पुरस्कार समाज में अहम योगदान देने के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाली संसथाओं/प्रोजैक्टों की असाधारण उपलब्धियों को दिखाते हैं।

नयी दिल्ली के कांस्टीच्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में करवाए गए अवॉर्ड समारोह के दौरान कृषि विभाग के सचिव श्री अजीत बालाजी जोशी, बाग़बानी विभाग के डायरैक्टर श्रीमती शैलिन्दर कौर और सहायक डायरैक्टर (बाग़बानी) श्री दलजीत सिंह गिल ने पंजाब सरकार की तरफ़ से अवॉर्ड प्राप्त किया।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Skoch Awards 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD