Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

उपराज्यपाल ने जम्मू में कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने हेतु केपीपीएल ललितादित्य खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य संगठन की एक अद्भुत पहल है-एलजी

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Kashmiri Pandit Premier League
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 11 Feb 2024

Last updated on: Feb 11, 2024, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केसी स्पोट्र्स क्लब जम्मू में कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।इस अवसर पर, उपराज्यपाल ने खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की पहल पर ललितादित्य खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य संगठन को बधाई दी। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देश-विदेश के पुरुष और महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने कहा “खेल राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। यह हमें प्राचीन संस्कृति के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने और नई पीढ़ियों के लिए मूल्यों का पोषण करने का अवसर देता है।”उन्होंने कहा कि केपीपीएल जैसे टूर्नामेंट युवाओं को अपने कौशल दिखाने और अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क जैसे गुणों को निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग के विस्तार के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का आष्वासन दिया।

उपराज्यपाल ने कश्मीरी पंडित समुदाय के युवाओं, पीओजेके के विस्थापितों और पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थियों को सहायता और वित्तीय सहायता देने के लिए यूटी प्रशासन की प्रतिबद्धता भी दोहराई।ललितादित्य खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष अनिल भट्ट ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुष, महिला और जूनियर टीमों सहित कुल 21 टीमें भाग ले रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अटल डुल्लू, राहत और पुनर्वास आयुक्त (प्रवासी) जम्मू-कश्मीर डॉ. अरविंद कारवानी, यूटी और पुलिस प्रशासन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, प्रमुख नागरिक, खिलाड़ी और ललितादित्य खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Kashmiri Pandit Premier League

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD