Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

"आप दी सरकार आप दे दुआर" : प्रमुख सचिव प्रशासकीय सुधार विभाग कृष्ण कुमार ने कैम्पों का किया औचक निरीक्षण

पांचवें दिन तक कुल 7752 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 6239 का हुआ मौके पर निपटारा

Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Feb 2024

Last updated on: Feb 10, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के सभी उप मंडलों में कुल 32 कैंप लगाए गए। उन्होंने बताया कि पांचवें  दिन तक इन कैंपों के माध्यम से लोगों ने 7752 सेवाओं के लिए आवेदन किया और 6239 सेवाओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इसी तरह अब तक 1326 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1287 हल कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि पेंडिंग सेवाओं व शिकायतों का भी निपटारा समयबद्ध तरीके से कर दिया जाएगा।आज प्रमुख सचिव प्रशासकीय सुधार विभाग पंजाब कृष्ण कुमार ने जिले में लगे कैम्पों का औचक निरीक्षण किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज उप मंडल गढ़शंकर में 4, टांडा में 4, होशियारपुर 9, दसूहा में 7 व मुकेरियां में 8 कैंप लगाए गए थे। 

उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए जिले के अलग-अलग गांवों व वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं और एक महीने तक यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की मुश्किलें सुनना व उनका मौके पर हल करना है। 

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि वे लगाए गए इन स्पैशल कैंपों के दौरान प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाएं। उन्होंने बताया कि इन कैंपों की रोजाना शाम को मानिटरिंग होगी जिसमें कितने प्रार्थना पत्र आएं, किस तरह की शिकायतें थी और उनके निपटारे के लिए क्या किया गया आदि।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई गई, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

 

Tags: Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD