Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

पंजाब ने गेहूं की साथ-साथ खरीद सुनिश्चित की; 24 घंटों के अंदर किसानों को 647 करोड़ रुपये की अदायगी : लाल चंद कटारूचक्क

खुराक और सिविल सप्लाईज मंत्री ने भोगपुर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोगपुर (जालंधर) , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 10:19 IST

पंजाब के खुराक और सिविल सप्लाईज मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज कहा कि पूरे सूबे में गेहूं की खरीद कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहे है और किसानों को खरीद के 24 घंटों के अंदर अदायगी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार उचित और किसान पक्षीय खरीद सीजन सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है।

भोगपुर की दाना मंडी में प्रबंधों का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने खरीद का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गेहूं की आमद में तेजी आई है और पंजाब भर की मंडियों में रोजाना 8 से 10 लाख मीट्रिक टन फसल पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 11 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड आमद हुई है।

अब तक, सभी खरीद केंद्रों पर 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 24 लाख मीट्रिक टन 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) पर खरीदा गया है। समय पर अदायगी को प्राथमिकता बताते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि किसानों के खातों में पहले ही 647 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके है, जिसमें खरीद के 24 घंटों के अंदर भुगतान सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने मजदूरों की भलाई के प्रति सरकार की वचनबद्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान लगभग करोड़ों बोरियो की संभाल के मद्देनजर मजदूरी पहले ही 10 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। इस दौरान किसानों ने खरीद प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। हरबंस सिंह ने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्विघ्न बताते हुए कहा कि उनकी सारी उपज की तुरंत खरीद कर ली गई और उन्हें 24 घंटों के अंदर अदायगी भी प्राप्त हो गई है।

श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि इस सीजन में सूबे का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत भी की और खरीद कार्यों तथा संबंधित अथॉरिटीज द्वारा किसानों के लिए किए  प्रबंधों के बारे में उनका कीमती फीडबैक भी लिया। गेहूं और धान की खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की सोच की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों से सूबे में हर साल खरीद सीजन सुचारू ढंग से निपटाए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और अदायगी के मुद्दों के कारण विरोध प्रदर्शन करना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार सालों में इन मुद्दों को स्थायी रूप से हल करके एक मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि अब किसान अपनी फसल की बिक्री कर रहे हैं और 24 घंटों के अंदर उन्हें अदायगी मिल रही है। इसके अलावा पूरे सूबे में फसल की लिफ्टिंग भी सुचारू ढंग से हो रही है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ने पिछले चार सालों से इस रिकॉर्ड को कायम रखा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े पैमाने पर खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से चलाने की सूबे की योग्यता पर गर्व व्यक्त किया।

इससे पहले एस.डी.एम. लाल विश्वास बैंस, डिप्टी डायरेक्टर खुराक और सिविल सप्लाईज रजनीश कुमार, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी भोगपुर बरकत राम और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मंडी में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD