Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कड़े कानून बनने से अब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का दौर समाप्त : हरपाल सिंह चीमा

पंथ के नाम पर राज करने वालों के इकलौते विधायक ने भी गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट के लिए सहमति नहीं दी – चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 15:02 IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट-2026 को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब कोई भी व्यक्ति श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की सोच भी नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि नए कड़े कानून के अनुसार बेअदबी करने वाले को उम्रकैद तथा 25 लाख रुपये तक का जुर्माना किया जाएगा, इसलिए अब बेअदबी का दौर समाप्त हो गया है।

आज यहां महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आयोजित एक समारोह के दौरान बोलते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में पंथ के नाम पर सरकार बनाने वालों के इकलौते विधायक ने 13 अप्रैल को विधानसभा से अनुपस्थित रहकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट को अपनी सहमति भी नहीं दी, जिस पर लोगों को विचार करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिस पार्टी ने पंथ के नाम पर पंजाब में शासन किया, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं भी उसी के शासनकाल में हुईं। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ने 1986 में पंथ के नाम पर बनी सरकार के समय गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा साहिब, नकोदर में हुई बेअदबी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गुरु ग्रंथ साहिब के 5 स्वरूपों की बेअदबी हुई थी और न्याय की मांग के लिए एकत्रित लोगों पर गोली चलाई गई, जिसमें चार नौजवानों की मृत्यु हो गई थी। 

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले की जांच के लिए गठित जस्टिस गुरनाम सिंह आयोग की एक्शन टेकन रिपोर्ट ही गायब कर दी गई। हरपाल सिंह चीमा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उसी पार्टी ने इस बेअदबी के समय तैनात अधिकारियों को टिकट देकर नवाजा और फिर 2015 में भी नकोदर की तर्ज पर बरगाड़ी और बहिबल कलां में बेअदबी और गोलीकांड हुए, लेकिन कोई न्याय नहीं मिला।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह संतोष की बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से उस गोलीकांड और बेअदबी मामले का चालान अदालत में पेश किया गया और उस समय के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और डीजीपी रहे व्यक्तियों को अपनी जमानत करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि बेअदबी के आरोपों के चलते ही श्री अकाल तख्त द्वारा दिया गया ‘फखर-ए-कौम’ सम्मान भी उनसे वापस ले लिया गया था।

इस मौके पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विरक, अमरीक सिंह बांगड़, अमित डाबी, कर्नल जे.वी. और जसवीर सिंह गांधी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD