Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब में इस साल के अंत तक कृषि अवशेष आधारित सात सी.बी.जी. प्रोजेक्ट करेंगे शुरू : अमन अरोड़ा

सी.बी.जी. प्रोजेक्ट सालाना 2.72 लाख टन पराली के उपभोग के साथ प्रतिदिन करेंगे 79 टन सी.बी.जी. उत्पादन

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sukhjeet Pal Singh, Ravi Bhagat, Compressed Biogas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Feb 2024

Last updated on: Feb 08, 2024, 00:00 IST

पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार राज्य में ग्रीन ऊर्जा के उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए इस साल के अंत तक लगभग 79 टन प्रतिदिन (टी.पी.डी.) की कुल क्षमता वाले सात कम्प्रैस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजैक्ट शुरू कर दिए जाएंगे।  

श्री अमन अरोड़ा यहाँ अपने दफ़्तर में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के सचिव श्री रवि भगत के साथ विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन सात प्रोजेक्टों में सालाना 2.72 लाख टन धान की पराली का उपभोग होगा। इसके अलावा 85 टी.पी.डी. से अधिक क्षमता वाले चार सी.बी.जी. प्रोजेक्ट पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, जिनके लिए लगभग 1.70 लाख टन पराली एकत्रित की गई है। 

उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट राज्य में पराली जलाने की समस्या को हल करने के अलावा पंजाब को प्राकृतिक और स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे। पंजाब सरकार द्वारा पराली जलाने के मामलों को सिफऱ पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बायोफ्यूल नीति का नक्शा तैयार कर लिया गया है। 

इसके साथ ही आर्थिकता को डीकारबोनाईज़ करने और पारम्परिक ईंधन पर निर्भरता घटाने के लिए ग्रीन हाईड्रोजन नीति भी बनाई गई है। इस कदम का उद्देश्य ग्रीन हाऊस गैसों के उत्सर्जन को घटाने के साथ-साथ राज्य को टैक्रोलॉजी का प्रयोग करने और हवा की गुणवत्ता में सुधार करने के योग्य बनाना है।  

श्री रवि भगत ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पिछले साल 101 सरकारी इमारतों को सोलर पैनलों से लैस किया गया और पेडा द्वारा इस साल 897 और सरकारी इमारतों को सोलर पैनलों से लैस करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बैठक में विशेष सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत श्री सुखजीत पाल सिंह, पेडा के डायरैक्टर श्री एम.पी. सिंह, ज्वाइंट डायरैक्टर राजेश बांसल, परिवहन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sukhjeet Pal Singh , Ravi Bhagat , Compressed Biogas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD