Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘आप दी सरकार आप दे दुआर’- दूसरे दिन तक कुल 1961 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 1281 का हुआ मौके पर निपटारा

162 शिकायतों में से 149 मौके पर की गई हल

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar, Aap Di Sarkar Aap De Dwar, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme, Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Feb 2024

Last updated on: Feb 07, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के सभी उप मंडलों में कुल 29 कैंप लगाए गए। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन तक इन कैंपों के माध्यम से लोगों ने 1961 सेवाओं के लिए आवेदन किया और 1281 सेवाओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया। 

इसी तरह अब तक 162 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 149 हल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पेंडिंग सेवाओं व शिकायतों का भी निपटारा समयबद्ध तरीके से कर दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आज उप मंडल गढ़शंकर में 5, टांडा में 4, होशियारपुर 9, दसूहा में 7 व मुकेरियां में 4 कैंप लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि श्वश्च उप मंडल टांडा के गांव रवां, रल्हन, पवां व झिंगड़ खुर्द, उप मंडल मुकेरियां के गांव सहोड़ा कंडी, कंडी जुगियाल, कौलपुर व जमालपुर कलां, उप मंडल होशियारपुर में रसूलपुर, नंदन, अरनियाला शाहपुर, अतवारापुर, वार्ड नंबर 35 होशियारपुर, वार्ड नंबर 38 होशियारपुर, वार्ड नंबर 2 शाम चौरासी, न्यू जट्टपुर व बसी जौड़ां, उप मंडल गढ़शंकर में सैलाखुर्द, सैला कलां, पैंसरा, पद्दी खुत्ती, जस्सोवाल, उप मंडल दसूहा में कुराला, जंडोर, तक्खड़, वार्ड नंबर 3 दसूहा, चिपड़ां, वार्ड नंबर 3 गढ़दीवाला, हरदोपट्टी में कैंप लगाया गया।

कोमल मित्तल ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए जिले के अलग-अलग गांवों व वार्डों में कैंप लगाए जा रहे हैं और एक महीने तक यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की मुश्किलें सुनना व उनका मौके पर हल करना है। 

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी जा चुकी है कि वे लगाए गए इन स्पैशल कैंपों के दौरान प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाएं। उन्होंने बताया कि इन कैंपों की रोजाना शाम को मानिटरिंग होगी जिसमें कितने प्रार्थना पत्र आएं, किस तरह की शिकायतें थी और उनके निपटारे के लिए क्या किया गया आदि।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई गई, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

8 फरवरी को इन स्थानों पर लगेगा कैंप

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 8 फरवरी उप मंडल मुकेरियां में आर्य गल्र्ज स्कूल मुकेरियां वार्ड नंबर 2, जी.ई.एस वार्ड नंबर 1 मुकेरियां, जी.ई.एस. जहेड़ा, जी.ई.एस भटोली, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फतेहपुर, जी.ई.एस सिंघोवाल, पंचायत घर झिंगला, जी.ई.एस दोलोवाल व जी.ई.एस बलहड्डां में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक, उप मंडल होशियारपुर में गांव चीत्तो, जट्टपुर, वार्ड नंबर 3 शाम चौरासी, वार्ड नंबर 25 होशियारपुर, वार्ड नंबर 23 होशियारपुर, गांव बैंचा, बडला, नवीं आबादी बसी गुलाम हुसैन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, उप मंडल टांडा में गांव नंगल, खोखर दवाखड़ी, दुग्गल दवाखड़ी, राजू दवाखड़ी में सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक, उप मंडल गढ़शंकर में गांव चाहलपुर, डगाम, फतेहपुर कलां, मोहनोवाल व रावलपींडी में सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक व  उप मंडल दसूहा में वार्ड नंबर 4 दसूहा, झिंगडक़लां धर्मशाला, मुंडिया. वार्ड नंबर 4 गढ़दीवाला, जिया सहोता खुर्द हरदोपत्ती बड़ैंच, भटला व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल फतेहपुर में सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक कैंप लगेंगे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar , Aap Di Sarkar Aap De Dwar , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme , Aap Di Sarkar Aap De Dwaar Scheme In Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD