Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ व विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत दसूहा से बस को दिखाई हरी झंडी

दसूहा से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,  Karambir Singh Ghuman, Jasvir Singh Raja Gill, Mukh Mantri Teerth Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Feb 2024

Last updated on: Feb 06, 2024, 00:00 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल व हल्का इंचार्ज मुकेरियां प्रो. जी.एस मुल्तानी की मौजूदगी में श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को दसूहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। दसूहा से श्री तलवंडी साबो व श्री अमृतसर साहिब जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। 

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने प्रदेश के आम लोगों की हर छोटी से बड़ी जरुरत का ध्यान रखा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह योजनानुसार अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बसें लगातार रवाना होती रहेंगी। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Karambir Singh Ghuman , Jasvir Singh Raja Gill , Mukh Mantri Teerth Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD