Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत जिले में 6 फरवरी से रोजाना लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

कैंप के दौरान आम लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर किया जाएगा हल

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, AAP Di Sarkar Aap De Dwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Feb 2024

Last updated on: Feb 05, 2024, 00:00 IST

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की समस्याओं का हल उनके डोर स्टैप के नजदीक जाकर करने के लिए अभियान ‘आप दी सरकार आप दे द्वार’ के अंतर्गत जिले के अलग-अलग गांवों में 6 फरवरी से कैंप लगाए जाएंगे। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में कैंप के अग्रिम प्रबंधों संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ की गई बैठक की अध्यक्षता के दौरान सांझा की।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य आम लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीचे अलग-अलग जन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना, लोगों की मुश्किलें सुनना व उनका मौके पर हल करना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि वे लगाए जाने वाले इन स्पैशल कैंपों के दौरान प्राप्त योग्य प्रार्थना पत्रों का पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाएं। 

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंपों की सफलता के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए ताकि लोगों की समस्याओं का अधिक से अधिक निपटारा किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने लगाए जाने वाले कैंपों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के पांच उप मंडलों होशियारपुर, गढ़शंकर, टांडा, दसूहा, मुकेरियां के गांवों व शहरों में रोजाना करीब 30 कैंप लगाए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को दसूहा उप मंडल के गांव थिंद, जिया सहोता कलां, दुलमीवाल, वार्ड नंबर 2 दसूहा, हमजा, बहलां, वार्ड नंबर 2 गढ़दीवाला, उप मंडल गढ़शंकर में गांव घागो रोडवाली, डुगरी, कुनैल, वार्ड नंबर 1 गढ़शंकर,  चक्क रौंता, बहमियां, होशियारपुर उप मंडल में अज्जोवाल, रविदास नगर आदमवाल, हरीपुर, चगरां, वार्ड नंबर 3 होशियारपुर, वार्ड नंबर 2 होशियारपुर, वार्ड नंबर 1 शाम चौरासी, आमदवाल गढ़ी व आभोवाल, उप मंडल मुकेरियां में सहोड़ा डडियाल, लुधियाड़ी, चक्करियाल, गेरा बाबा ईशा व उप मंडल टांडा में शाहपुर, चनौता, कंग, कथाना में कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर हल किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर ंिसंह बैंस, एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस व एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , AAP Di Sarkar Aap De Dwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD