Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने नामी गैंगस्टर हैपी जट्ट द्वारा रची गई टारगेट किलिंगज़ की साजिशों को किया नाकाम; आटोमैटिक पिस्तौल सहित एक काबू

गिरफ़्तार मुलजिम हैपी बाबा मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी में भी शामिल था : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Feb 2024

Last updated on: Feb 02, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुये पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी बाबा निवासी गाँव अलादीनपुर, तरन तारन की गिरफ़्तारी से राज्य में सुनियोजित हत्याएं करने की साजिश को नाकाम किया है। पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि मुलजिम हैपी बाबा कत्ल और कत्ल करने की कोशिश के कई आपराधिक मामलों में शामिल है। 

पुलिस टीम ने उसके कब्ज़े में से एक 30 बोर का आटोमैटिक पिस्तौल, एक मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किया गया मुलजिम अपेक्षित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी जट्ट निवासी जंडियाला का संचालक है, जो सरहदी राज्य पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सदभावना को भंग करने के लिए टारगेट कीलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहा था और बड़ी रकम के बदले यह काम हैपी बाबा को सौंपा हुआ था।

उन्होंने आगे बताया कि दोषी हैपी बाबा पंजाब में हथियारों का सबसे बड़ा सप्लायर भी है और मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायरों के साथ नजदीकी से जुड़ा हुआ था। यह कार्यवाही काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर की तरफ से तरन तारन के नानकसर मोहल्ले के विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की भट्टी को उसके कब्ज़े में से दो पिस्तौलो समेत गिरफ़्तार करने से 25 दिनों बाद अमल में लाई गई। 

और ज्यादा जानकारी देते हुये एआईजी काउन्टर इंटेलिजेंस जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मुलजिम विक्की भट्टी से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि हैपी जाट ने हैपी बाबा को राज्य में टारगेट कीलिंग को अंजाम देने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि तेज़ी से कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों ने कार्यवाही शुरू कर दी और दोषी हैपी बाबा को गिरफ़्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान हैपी बाबा ने कबूल किया कि वह नाजायज हथियारों की अंतर-राज्य़ीय तस्करी में शामिल है और साल 2020- 21 से अब तक मध्य प्रदेश से हथियारों की तस्करी करके तरन तारन और अमृतसर के क्षेत्र में कम से कम 100 नाजायज हथियार बेच चुका है। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है। इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नम्बर 57 तारीख़ 29. 12. 2023 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एस. एस. ओ. सी.) अमृतसर में हथियार एक्ट की धाराओं 25 और 25(8) के अधीन केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD