Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर

 

एनएच144ए चैड़ीकरण परियोजना : डीडीसी ने नौशेरा में 700 मीटर सुरंग के साउथ पॉइंट का निरीक्षण किया

Rajouri, DDC Rajouri, District Development Commissioner Rajouri, Om Prakash Bhagat, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Rajouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजौरी , 31 Jan 2024

Last updated on: Jan 31, 2024, 00:00 IST

जिला विकास आयुक्त राजौरी ओम प्रकाश भगत ने एनएच 144ए के पैकेज-5 के तहत नौशेरा में बनाई जा रही 700 सौ मीटर लंबी सुरंग के साउथ पॉइंट का दौरा किया। एनएच 144ए की चैड़ीकरण परियोजना जिले के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है और कनेक्टिविटी में सुधार करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को बहुत जरूरी बढ़ावा देगी। सुरंग से राजौरी के लोगों को कई लाभ होंगे, जिनमें यात्रा का समय कम करना, बेहतर सुरक्षा और अधिक कुशल परिवहन प्रणाली शामिल है।

डीडीसी ने अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और आष्वासन दिया कि सरकार परियोजना को शीघ्र पूरा करने और कनेक्टिविटी के संदर्भ में आम जनता को आवश्यक लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में सर्वोत्तम संभव उपाय किए जा रहे हैं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बनाए रखने के लिए काम करने को भी कहा ताकि आम जनता को आवश्यक लाभ प्रदान किया जा सके। 

डीडीसी ने काम की गुणवत्ता बनाए रखने का भी निर्देश दिया और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही के खिलाफ चेतावनी दी।दौरे के दौरान उनके साथ एडीसी नौशेरा करतार सिंह, एसी डिफेंस सलीम क़ुरैशी, तहसीलदार नौशेरा और बीआरओ से संबंधित अधिकारी भी थे।

 

Tags: Rajouri , DDC Rajouri , District Development Commissioner Rajouri , Om Prakash Bhagat , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Rajouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD