Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रेरणा पुरी ने रामबन में जनता दरबार की अध्यक्षता की

Ramban, Prerna Puri, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Ramban
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 27 Jan 2024

Last updated on: Jan 27, 2024, 00:00 IST

सूचना प्रौद्योगिकी आयुक्त सचिव प्रेरणा पुरी ने जिले में विकास कार्यों और लाभार्थी उन्मुख योजनाओं की स्थिति का आकलन करने के अलावा, जनता के मुद्दों और मांगों को सुनने हेतु रामबन का दौरा किया। जनता दरबार का आयोजन उपायुक्त बसीर-उल-हक चैधरी के तत्वावधान में जिला प्रशासन, रामबन द्वारा किया गया था। जिला विकास परिषद रामबन के अध्यक्ष डॉ. शमशाद शान, डीडीसी सदस्यों, विभिन्न जन प्रतिनिधियों के अलावा आम जनता इस दरबार में शामिल हुई।

इस अवसर पर बोलते हुए, आयुक्त सचिव ने जनता दरबार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार-जन संपर्क कार्यक्रम शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी व्यक्ति कल्याण और विकासात्मक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से जिले के विकास परिदृष्य को शीर्ष स्थान पर ले जाने में जिला प्रशासन के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिले में सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार पर जोर देते हुए आयुक्त सचिव ने बताया कि 1100 से अधिक सरकारी योजनाएं और सेवाएं जनता को ऑनलाइन मोड पर प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए सीएससी के लिए 50 रुपये की दरें तय की हैं, साथ ही आम जनता की सुविधा हेतु एक हेल्पलाइन नंबर 14471 भी स्थापित किया है। 

आयुक्त सचिव ने कहा कि जनता दरबार नियमित एवं परिणामोन्मुखी होगा। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त, रामबन से यह भी कहा कि अगले जनता दरबार के आयोजन से पहले, जिला प्रशासन सभी वास्तविक मुद्दों का निवारण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जन प्रतिनिधियों और आम जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करेगा।प्रेरणा पुरी ने कहा कि सभी मुद्दों की जांच की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तर, सचिवालय स्तर और केंद्रीय स्तर पर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। 

अपने संबोधन में, डीडीसी अध्यक्ष ने जिले में दर्ज विभिन्न विकासात्मक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आवास प्लस पोर्टल खोलने, नए राशन कार्ड जारी करने, नए बीपीएल सर्वेक्षण आयोजित करने, नाबार्ड के तहत वित्त पोषण में वृद्धि, क्षेत्र विकास निधि, पीएमजीएसवाई, जेजेएम और अन्य सड़क परियोजनाओं के तहत चल रही विकासात्मक परियोजनाओं को पूरा करने और एडीएफ के तहत एम्बुलेंस की मंजूरी देने की भी मांग की।

इस बीच, डीडीसी सदस्यों और अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी सार्वजनिक हितों के विभिन्न मुद्दों और मांगों पर प्रकाश डाला, जिसमें एनएच-44 पर चंद्रकोट और अन्य चिन्हित क्षेत्रों में ओवरहेड पुलों का निर्माण, युवाओं को शामिल करने के लिए खेल के बुनियादी ढांचे का विकास, स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के लिए धन जारी करना, स्वास्थ्य केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न अन्य विभागों में कर्मचारियों की तैनाती, रामबन के लिए गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी की सड़क परियोजनाओं को पूरा करना और उन्नयन, बटोत में ट्रॉमा अस्पताल खोलना, पंचायतों का विभाजन, और बिजली कटौती का मुद्दा शामिल है।

इससे पहले, आयुक्त सचिव ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित स्टालों का निरीक्षण किया। स्टालों का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने मुमकिन योजना के तहत चार लाभार्थियों को चाबियां और स्वामित्व दस्तावेज दिए, इसके अलावा कुछ पीएमईजीपी लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र और जेके भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 27 श्रमिकों के बच्चों को 9.70 लाख रुपये की शैक्षिक सहायता प्रदान की।

प्रेरणा पुरी ने दो लाभार्थियों को 41,666 रुपये प्रत्येक का एडवांस मोबिलाइजेशन चेक भी सौंपा। नगर परिषद, रामबन के पीएमएवाई-यू के 5 लाभार्थियों को गृहपरवेश कुंजी भी सौंपी। पीएम सविंधी के तहत नगर परिषद, रामबन के 3 लाभार्थियों को 50,000 रुपये की तीसरी किस्त भी सौंपी।कार्यक्रम में एडीसी हरबंस लाल, एसीआर गियासुल हक, मुख्य योजना अधिकारी शकीब राथर, एसीडी अशोक कटोच, सीईओ, सीएचओ, सीएमओ, सीएओ, जीएम, डीआईसी, सीएएचओ, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

 

Tags: Ramban , Prerna Puri , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Ramban

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD