Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार

 

चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना चरण 15 जून से होगा प्रारंभ

Prerna Puri, Chief Electoral Officer, CEO Chandigarh, Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh, DC Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 18:10 IST

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01.07.2026 के संदर्भ में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे गणना चरण (Enumeration Phase) के संबंध में आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़, सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी श्री अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस, नोडल अधिकारी (एसवीईईपी) श्री नवीन, डैनिक्स तथा नोडल अधिकारी (मीडिया एवं सोशल मीडिया) श्री राजीव तिवारी भी उपस्थित रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचन क्षेत्र में कुल 5,16,427 मतदाता पंजीकृत हैं। सभी गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) डाउनलोड कर मुद्रित किए जा चुके हैं तथा वितरण के लिए तैयार हैं। गणना चरण 15 जून, 2026 से प्रारंभ होकर 14 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इस कार्य के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (AEROs), बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), बूथ स्तर अभिकर्ताओं (BLAs), BLO पर्यवेक्षकों तथा अन्य हितधारकों का व्यापक प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है।

गणना चरण के दौरान BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण करेंगे। प्रत्येक मतदाता को प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रपत्र भरने में सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिन घरों में ताला बंद पाया जाएगा, वहां BLO प्रपत्र छोड़ देंगे तथा संग्रहण हेतु अलग-अलग तिथियों पर कम से कम तीन बार पुनः भ्रमण करेंगे।

मतदाता विधिवत भरे हुए गणना प्रपत्र अपने संबंधित BLO को जमा कर सकते हैं अथवा ECINet मोबाइल ऐप एवं Voters’ Service Portal के माध्यम से ऑनलाइन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रस्तुत प्रपत्रों का सत्यापन संबंधित BLO द्वारा किया जाएगा।

मतदाताओं से वर्ष 2002-03 में आयोजित पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित मैपिंग विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। यदि यह विवरण उपलब्ध नहीं है तो मतदाता अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी/नाना-नानी का विवरण प्रदान कर सकते हैं, जिनका नाम वर्ष 2002-03 के SIR अथवा हाल ही में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित वर्ष 2025-26 के SIR में दर्ज रहा हो। 

पूर्व SIR के अभिलेख मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चंडीगढ़ की वेबसाइट, ECINet मोबाइल ऐप तथा Voters’ Service Portal के माध्यम से खोजे जा सकते हैं। हालांकि, यदि मैपिंग विवरण उपलब्ध नहीं है तो भी गणना प्रपत्र स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे मतदाताओं का नाम प्रारूप निर्वाचक नामावली (Draft Electoral Roll) में शामिल रहेगा।

ऐसे पात्र निवासी जिनका नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 (Form-6) प्रस्तुत कर सकते हैं। इन आवेदनों पर प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के पश्चात दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान कार्रवाई की जाएगी।

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके बूथ स्तर अभिकर्ताओं (BLAs) से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने, मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा कराने में सहयोग देने तथा पात्र लेकिन अपंजीकृत निवासियों के साथ-साथ मृत, स्थानांतरित, दोहराव वाले अथवा अन्यथा अपात्र मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। निर्वाचन विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ सभी मतदाताओं, राजनीतिक दलों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य हितधारकों से अपील करता है कि वे गणना चरण में सक्रिय रूप से भाग लें तथा पूर्ण, शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए मतदाता अपने संबंधित BLO से संपर्क कर सकते हैं, ECINet पर उपलब्ध “Book a Call” सुविधा का उपयोग कर सकते हैं अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं, जो पुनरीक्षण अवधि के दौरान चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगी। नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र (Help Desks) भी स्थापित किए गए हैं।

 

Tags: Prerna Puri , Chief Electoral Officer , CEO Chandigarh , Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh , DC Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD