Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: कोमल मित्तल

स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Jan 2024

Last updated on: Jan 25, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे वीरवार स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी होशियारपुर में राष्ट्रीय वोटर दिवस के जिला स्तरीय समागम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह भी मौजूद थे। 

इस मौके पर रीजनल सैंटर के डायरेक्टर डा. एच.एस. बैंस ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में स्कूलों व कालेजों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता व नाटक के माध्यम से भारत के मजबूत लोकतंत्र और वोट की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने जिला वासियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसे सफल बनाने में मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को अपना मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए क्योंकि वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के त्यौहार में हम सबकी भागीदारी होनी बहुत जरूरी है और हमें बिना किसी लालच में आए अपने विवेक के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय वोटर दिवस व मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से जारी सी.डी भी प्रोजैक्टर के माध्यम से दिखाई गई। जिला चुनाव अधिकारी ने इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते कहां की वे सारा वर्ष वोट बनाने के काम में लगे रहते हैं तथा चुनाव आने पर उसे पूरी तनदही से क रवाते हैं। 

इस मौके पर उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए तथा युवा मतदाताओं को पौधे देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने वोटर जागरुकता वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कोमल मित्तल ने इस दौरान एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार को बेस्ट ई.आर.ओ,  सहायक प्रोफेसर पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी विनय कुमार को बेस्ट नोडल अधिकारी फॉर कालेजिज व विधान सभा क्षेत्र 39-मुकेरियां के बूथ नंबर 83 ंके बी.एल.ओ राकेश कुमार को बेस्ट बी.एल.ओ के तौर पर सम्मानित किया। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। 

डिप्टी कमिश्नर ने क्विज, स्लोगन, स्पीच, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान वोटर जागरुकता संबंधी नुक्कड़ नाटक, गीत, भांड कला,, वार गायन, बोलियां, भंगड़ा व गिद्दा का भी प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर स्वीप जिला नोडल अधिकारी प्रीत कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी हरभगवंत सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ. धीरज वशिष्ट, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह, मेघा मेहता, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल राकेश कुमार, प्रिंसिपल हरजिंदर कौर, लेक्चरार संदीप सूद, अंकुर शर्मा, रविंदर कुमार, समरजीत सिंह शम्मी, योगेश्वर सलारिया, प्रदीप कुमार, राजन मोंगा, मीनाक्षी शर्मा, लवप्रीत कौर आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD