Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिले में अब तक 25 औद्योगिक ईकाईयों को समयबद्ध इन प्रिंसिपल अप्रूवल की जा चुकी हैं जारी: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मैसर्ज एस.आई.जी फूड प्रोडक्ट्स को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट किया जारी

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Jan 2024

Last updated on: Jan 16, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में औद्योगिक ईकाईयों को प्रफुल्लित करने व उद्योगों को राहत देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों के अंतर्गत पंजाब सरकार की ओर से बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम चलाया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक ईकाईयां रेगुलेटरी क्लीयरेंस व अन्य सर्विसेज समयबद्ध प्राप्त कर सकती हैं। 

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज मैसर्ज एस.आई.जी फूड प्रोडक्ट्स, जिसके मालिक वूमैन इंटरप्रेन्योर जसविंदर मान है, को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी की गई। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में अब तक 25 औद्योगिक ईकाईयों को समयबद्ध इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी की गई है।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से पंजाब राईट टू बिजनेस एक्ट-2020 लागू किया गया है। उन्होंने इस एक्ट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस एक्ट के अंतर्गत जो औद्योगिक ईकाईयां जिले के अप्रूवल इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से बाहर अपनी ईकाई स्थापित करेंगी, उनको 15 दिनों के अंदर-अंदर व जो औद्योगिक ईकाईयां अप्रूवल इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में लगेंगी उनको अपना उद्योग स्थापित करने के लिए इन प्रिंसिपल अप्रूवल जारी कर दी जाएगी।

इन प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त होने के बाद ईकाई अपना औद्योगिक धंधा शुरु कर सकती है और रेगुलर अप्रूवल प्राप्त करने के लिए ईकाई को 3 से 6 महीने का समय दिया जाता है। इन प्रिंसिपल अप्रूवल लेने के लिए ईकाई को पंजाब बिजनेस फस्र्ट पोर्टल पर अप्लाई करना होता है। जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार की इंडस्ट्रीयल एंड बिजनेस डेवलेपमेंट पालिसी-2022 को प्रोत्साहन मिल रहा है और इसके अंतर्गत जिला होशियारपुर में वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक जिले में इनवेस्टमेंट करने के लिए आनलाइन पोर्टल व 108 निवेशकों की ओर से 1181 करोड़ रुपए की नई इनवेस्टमेंट के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 

इसके अलावा वर्ष 2023-24 के दौरान सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से 144 ईकाईयों को समयबद्ध आनलाइन रेगुलेटरी क्लीयरेंस व अलग-अलग ईकाईयां$ इंटरप्राइजेज को 965 सर्विसेज समयबद्ध मुहैया करवाई गई है। जिसमें रजिस्ट्रेशन आफ शाप इस्टैबलिशमेंट, ब्यायलर रिन्यू, फायर एन.ओ.सी, सोसायटी रजिस्ट्रेशन, टेलीकाम टावरों संबंधी मंजूरी आदि शामिल है। 

इसके अलावा प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना (पी.एम.ई.जी.पी) व प्रधान मंत्री फारमाईलेशन आफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटप्राईजेज स्कीम(पी.एम.एफ.एम.ई) के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर की ओर से वर्ष 2023-24 के दौरान 120 नए उद्यमियों को अपना कारोबार शुरु करने के लिए 1438.98 लाख रुपए के ऋण व 476.20 लाख रुपए की सब्सिडी मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर जिले में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से उद्यमियों को एक सहायक व अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD