Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चल रहे कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के दिए निर्देश

मंत्री द्वारा विधायकों को हरेक योजना में कवर होने वाले कार्यों और फंडों की विस्तार सहित जानकारी साझा की

Local Government Minister Balkar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2024

Last updated on: Jan 15, 2024, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा नगर कौंसिल/नगर पंचायत, खरड़, कुराली, नयागाँव, डेरा बस्सी, लालड़ू, जीरकपुर, बनूड़, घड़ूआं, एस.ए.एस. नगर, रूपनगर, नंगल, कीरतपुर साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब, मोरिंडा, श्री चमकौर साहिब, सरहिन्द-फतेहगढ़ साहिब, गोबिन्दगढ़, अमलोह, खमाणों और बसी पठाना के विकास कार्यों का जायज़ा लेने सम्बन्धी समीक्षा बैठक के दौरान आज यहाँ म्युनिसिपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में अधिकारियों को चल रहे कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।  

स्थानीय निकाय मंत्री ने बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अधीन बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह की उपलब्धता, अमृत मिशन के अधीन आने वाले अलग-अलग प्रोजेक्टों, कार्यों सम्बन्धी अलॉट हुए फंडों और अन्य कार्यों की स्थिति का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाना सुनिश्चित बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग योजनाओं के अधीन आने वाले कार्यों और फंडों सम्बन्धी विस्तार सहित जानकारी विधायकों के साथ साझा की।  

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि विधायकों के साथ विकास कार्यों सम्बन्धी सारी जानकारी साझा की जाए, जिससे इलाका निवासियों की ज़रूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यदि उनको साफ़-सफ़ाई के लिए किसी तरह के उपकरणों/मशीनरी की ज़रूरत हो तो वह खरीद ली जाए। इसके अलावा यदि विकास कार्यो के लिए और अतिरिक्त फंडों की ज़रूरत हो तो उसका पूरा एक्शन प्लान तैयार करवा कर मुख्य कार्यालय भेजा जाए। 

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। बलकार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को एक खुशहाल राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मंत्री ने अधिकारियों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक दूसरे के साथ तालमेल कायम कर काम करने के लिए कहा।  

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को कहा कि विभिन्न योजनाओं के अधीन अप्रयुक्त फंडों को जल्द से जल्द ख़र्च किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से आदेश दिए कि विभिन्न योजनाओं के अधीन अप्रयुक्त फंडों को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ख़र्च न करने की सूरत में सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि विकास कार्यों में किसी किस्म की कोई मुश्किल पेश आती है तो इसका सम्बन्धित विधायक और जि़ला प्रशासन के संज्ञान में लाकर तुरंत निपटारा करवाया जाए।  

मंत्री द्वारा इस बात पर भी ज़ोर दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाना सुनिश्चित बनाया जाए। इस मौके पर विधायकों में लखबीर सिंह राय, रुपिन्दर सिंह हैप्पी, कुलजीत सिंह रंधावा, दिनेश कुमार चड्ढा, डॉ. चरनजीत सिंह, विधायकों के प्रतिनिधियों के अलावा सचिव स्थानीय निकाय अजोए शर्मा, पी.एम.आई.डी.सी. कीं सी.ई.ओ. दीप्ति उप्पल, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता और नगर कौंसिल एवं नगर पंचायतों के कार्य साधक अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lakhbir Singh Rai , Rupinder Singh Happy , Kuljit Singh Randhawan , Dinesh Kumar Chadha , Dr. Charanjit Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD