Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मनदीप कौर ने जम्मू नगर निगम, जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की समीक्षा बैठक की

Commissioner Secretary Mandeep Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 11 Jan 2024

Last updated on: Jan 11, 2024, 00:00 IST

आवास और शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने जम्मू नगर निगम और जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने हेतु आईटीसी पहल सहित प्रमुख पहलों की प्रगति और कार्यान्वयन का आकलन करने हेतु आज जेएमसी के बैठक हॉल में एक व्यापक समीक्षा बैठक की। आयुक्त सचिव ने निर्देश दिया कि जेएमसी और जेएससीएल द्वारा शुरू की गई सभी परियोजनाएं समय सीमा के भीतर पूरी की जानी चाहिए। 

उन्होंने ई-ऑफिस क्षमता के पूर्ण उपयोग के माध्यम से कागज रहित कार्य वातावरण की ओर परिवर्तन के महत्व पर जोर दिया। इस कदम से न केवल नौकरशाही बाधाओं को कम करने की उम्मीद है, बल्कि डेटा सुरक्षा भी बढ़ेगी और विभाग के भीतर तेजी से निर्णय लेने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। जम्मू नगर निगम और जम्मू स्मार्ट सिटी के भीतर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए ऑनलाइन समाधानों के कार्यान्वयन पर महत्वपूर्ण जोर दिया गया।

मनदीप कौर ने काम की दक्षता बढ़ाने, कागजी कार्रवाई को कम करने और अधिक उत्तरदायी नगरपालिका प्रशासन सुनिश्चित करने हेतु प्रौद्योगिकी को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।आयुक्त सचिव ने जम्मू नगर निगम और जम्मू स्मार्ट सिटी के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी राजस्व वृद्धि रणनीतियों को लागू करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

बैठक में राजस्व धाराओं को बढ़ावा देने के लिए नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि नगर निकाय वित्तीय जिम्मेदारी बनाए रखते हुए शहरी विकास की बढ़ती मांगों को पूरा करने हेतु सुसज्जित हैं। आयुक्त सचिव ने व्यवसाय करने में आसानी के हिस्से के रूप में विभिन्न लाइसेंस/एनओसी के लिए वैधता/नवीनीकरण अवधि बढ़ाने पर भी जोर दिया।

स्वच्छता के मुद्दों और कचरा संग्रहण प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु, यह वांछित है कि 100 प्रतिषत घर-घर से कचरे का संग्रह सुनिश्चित किया जाएगा और जम्मू नगर निगम क्षेत्र के भीतर प्राथमिक संग्रह बिंदुओं को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस पहल से शहर में समग्र स्वच्छता परिदृश्य में सुधार होगा। आयुक्त सचिव ने जेएमसी और जेएससीएल की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की और टाउन हॉल में जेएससीएल के एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का भी दौरा किया। 

आयुक्त सचिव ने जेएमसी और जेएससीएल की प्रमुख परियोजनाओं का ऑनसाइट मूल्यांकन करने की इच्छा जताई।बैठक में आयुक्त जेएमसी, विशेष सचिव एच एंड यूडीडी, निदेशक वित्त, एच एंड यूडीडी, संयुक्त आयुक्त आर एंड ई, एफए/सीएओ, जेएससीएल, संयुक्त आयुक्त कार्य, सीएओ, जेएमसी, एसपीआरटीएन इंजीनियरिंग, पीएचई, कार्यकारी अभियंता तथा गणमान्य षामिल हुए।

समीक्षा बैठक ने विभागीय अधिकारियों को अद्यतन प्रस्तुत करने, चुनौतियों को साझा करने और उपरोक्त पहल से संबंधित समाधान प्रस्तावित करने का अवसर प्रदान किया। यह नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने और सतत शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए आवास और शहरी विकास विभाग की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का भी एक अवसर था।आयुक्त सचिव ने अधिकारियों से सभी हितधारकों को शामिल करते हुए सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ चुनौतियों और वांछित परिणामों को पूरा करने हेतु उत्साह और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया।

 

Tags: Mandeep Kaur , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Jammu Municipal Corporation , Jammu Smart City Limited

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD