Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

अवैध खनन कराने वाले और रोयल्टी न ले सकने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

भूजल को बचाने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Chetan Singh Jauramajra AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 09 Jan 2024

Last updated on: Jan 09, 2024, 00:00 IST

पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध खनन में शामिल और रोयल्टी न ले सकने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। अमृतसर में माझे के विधायकों और जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान और भूमि एवं जल संरक्षण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्टों में इस्तेमाल की जा रही मिट्टी की रोयल्टी भी सरकारी खजाने में जमा करवाना सुनिश्चित बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि राज्य में सैंकड़ों किलोमीटर नेशनल हाईवे बन रहे हैं परन्तु इनकी रोयल्टी पूरी तरह जमा नहीं हो रही। इसलिए इन कार्यों पर निगाह रख कर इसकी बनती रोयल्टी ली जाए। उन्होंने सख़्त लहजे में कहा कि जिस भी अधिकारी ने अवैध खनन और रोयल्टी के मुद्दे पर ढील इस्तेमाल की उसके खि़लाफ़ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 

पिछले खरीफ सीजन में नहरी पानी खेतों तक पहुँचाने सम्बन्धी विवरण लेते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार भूजल को आने वाली पीढिय़ों के लिए बचाने के प्रयास कर रही है और यह काम केवल और केवल नहरी पानी का प्रयोग करके ही हो सकता है, इसलिए इस मुद्दे पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस गंभीर मुद्दे को अनसुना किया, जिस कारण नहरी पानी का सारा ढांचा लगभग तबाह हो गया था, जिसको इस खरीफ सीजन के दौरान पूरी तरह से पटरी पर लाकर हरेक खेत तक नहरी पानी पहुँचाया जाएगा। 

उन्होंने यह भी हिदायत की कि सीजन के बिना जब नहरों, नालों में आने वाला पानी फसलों के लिए नुकसानदेय साबित होता है, उसका प्रयोग भूजल की रिचार्जिंग के लिए करने की योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी कोई भी काम लम्बित न रखें, बल्कि जो काम उनके अंर्तगत नहीं हो सकते, उसके लिए बड़े अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क कायम कर यह काम पूरे किए जाएँ, जिससे हरेक खेत तक नहरों का पानी समय पर पहुँचाया जा सके। 

नहरों, नालों और ड्रेन की सफ़ाई संबंधी स. जौड़ामाजरा ने बताया कि सरकार ने इस कार्य के लिए 10 बड़ी मशीनों की खरीद कर ली है एवं अगर और ज़रूरत महसूस हुई तो और मशीनरी खरीद कर यह काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले सरकारें यह काम ठेकेदारों से करवाते थे, जो काम की खानापूर्ती करते थे, परन्तु अब मशीनें खरीदने के ख़र्च में 60 प्रतिशत की बचत हुई है और काम भी बढिय़ा होने लगा है। 

इस मौके पर विधायक श्री शैरी कलसी, विधायक स. जसबीर सिंह संधू, सहायक कमिश्नर श्री रमन बहल, स. जगरूप सिंह सेखवां, स. सुखजिन्दरराज सिंह लाली मजीठिया, चेयरमैन स. बलदेव सिंह मियादियां, चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा, चेयरमैन स. बलबीर सिंह पन्नू, श्री शमशेर सिंह दीनानगर, स. गुरदीप सिंह रंधावा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया और अपने-अपने इलाकों के मसले कैबिनेट मंत्री के साथ साझे किए। सभी विधायकों और नेताओं ने कैबिनेट मंत्री द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की कि लम्बे अरसे के बाद इन ज़रूरी विभागों की किसी सरकार ने सुध ली है। विधायकों ने हर तरह का साथ देने का आश्वासन भी दिया।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sherry Kalsi , Jasbir Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD