Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या कौंसिल के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

Harjinder Singh Dhami SGPC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 Jan 2024

Last updated on: Jan 07, 2024, 00:00 IST

सिखों की मिनी संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय सिख शास्त्र विद्या कौंसिल का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कमेटी के महासचिव राजिंदर सिंह मेहता, कार्यकारी सदस्य इंद्रमोहन सिंह लखमीरवाला, सचिव प्रताप सिंह के अलावा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट कौंसिल के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, सचिव बलजीत सिंह, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) के उपाध्यक्ष इंदरजोध सिंह, गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह, एन.जी.ए.आई. के राष्ट्रीय कोच योगराज सिंह भांबरी और मनदीप सिंह जीरकपुर, शेरी सिंह और हरसिमरन सिंह भी मौजूद थे।

इस अवसर पर एडवोकेट धामी ने कहा कि शास्त्र विद्या सिख क़ौम का ऐतिहासिक और विरासती मार्शल आर्ट है और प्रत्येक सिख भाई-बहन व बच्चों को आत्मरक्षा की इस कला को अपनाना चाहिए। महासचिव राजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि शिरोमणि कमेटी अपने शिक्षण संस्थानों में इस शास्त्र कला को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने गतके की समृद्धि के लिए हरजीत सिंह ग्रेवाल द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

इससे पहले काउंसिल के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल, जो एन.जी.ए.आई. के अध्यक्ष भी हैं, ने एडवोकेट धामी और राजिंदर सिंह मेहता को गतका वार्षिक कैलेंडर की खूबियों के बारे में बताया और कहा कि जहां दैनिक जीवन में यह कैलेंडर संग्रांद, अमावस्या औरपूर्णमासी सहित देसी-अंग्रेजी महीनों के बारे में जानकारी देता है, वहीं गतका खेलने से मिलने वाले फायदों की भी जानकारी मिलेती रहेगी।

 

Tags: Religious , Harjinder Singh Dhami , Advocate Harjinder Singh Dhami , Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee , SGPC Amritsar , International Sikh Martial Art Council , Harjeet Singh Grewal , National Gatka Association of India , Gatka Association of Punjab , Shastra Vidya , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD