Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

उपराज्यपाल ने जम्मू में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण हेतु अस्थायी समग्र क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सीआरसी सांबा की आधारशिला रखी

Composite Regional Centre
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 28 Dec 2023

Last updated on: Dec 28, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने जम्मू में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए अस्थायी समग्र क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया। यह सुविधा दिव्यांगजनों की विभिन्न श्रेणियों के लिए पुनर्वास सेवाओं के अलावा उनके सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।

उपराज्यपाल ने कहा, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिव्यांगजनों के प्रति समाज के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है और गुणवत्ता तथा स्वतंत्र जीवन के लिए उनके सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा, माननीय प्रधान मंत्री ने दिव्यांगजनों के प्रति समाज की सोच को बदल दिया है, जिन्हें पहले आश्रित माना जाता था लेकिन अब वे आत्मविष्वास से भरे हुए हैं, सशक्त हैं और अपने जीवन की यात्रा में नई सफलता लिख रहे हैं।

जम्मू कश्मीर प्रशासन दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके व्यापक अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, सभी 20 जिलों में शिकायत निवारण अधिकारी और नोडल शिक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, प्रशासन ने लाभों और सेवाओं तक पहुंच के लिए विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा को सुव्यवस्थित किया है। अब तक 176,355 यूडीआईडी प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं और 182,338 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए हैं। सीसीपीडी आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर देश में छठे स्थान पर है।

उपराज्यपाल ने कहा, “दिव्यांगजनों को सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए सुविधाएं, विकल्प और अवसर प्रदान करने के लिए स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। दृष्टि और श्रवण विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए संचार में आसानी और पहुंच सुनिश्चित करने हेतु दिव्यांगजनों को विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं।

“दिव्यांगजन जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास में समान भागीदार हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि दिव्यांगजन सम्मान और स्वाभिमान का जीवन जिएं।बाद में, माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वर्चुअल मोड के माध्यम से समग्र क्षेत्रीय केंद्र सांबा की आधारशिला रखी। इस अवसर पर सांसद श्री जुगल किशोर शर्मा और जिला विकास परिषद सांबा के अध्यक्ष श्री केशव दत्त शर्मा भी उपस्थित थे।

सांबा में सीआरसी का निर्माण एनबीसीसी द्वारा 38 कनाल 18 मरला भूमि में किया जाएगा। निर्माण की अनुमानित लागत 29 करोड़ रुपये है और निर्माण कार्य शुरू करने और एक वर्ष की अवधि के भीतर काम पूरा करने के लिए एनबीसीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Jugal Kishore Sharma , Dr. Virendra Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD