Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के पास किसी को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं, सीएम मान ने एक बार फिर राज्य में पानी की कमी के बारे में सारे तथ्य सामने रखे : आप

सीएम मान ने केंद्रीय मंत्री और अपने हरियाणा समकक्ष के साथ बैठक में पंजाब के हितों की दृढ़ता से रक्षा की

Babbi Badal AAP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Dec 2023

Last updated on: Dec 28, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने एक बार फिर पंजाब के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की। आप ने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक में सीएम मान ने एक बार फिर कहा कि पंजाब के पास किसी राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, इसलिए एसवाईएल के निर्माण का सवाल ही नहीं है।

गुरुवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप नेता हरसुखिंदर सिंह(बब्बी) बादल ने कहा कि पंजाब को 52 एमएएफ पानी की जरूरत है लेकिन हमारे पास केवल 14 एमएएफ पानी है इसलिए हम पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहे हैं जबकि हम एक कृषि प्रधान राज्य हैं। इसलिए हमारा रुख स्पष्ट है कि एसवाईएल का निर्माण संभव नहीं है, इसके बजाय पंजाब को यमुना से पानी मिलना चाहिए और उसके लिए वाईएसएल का निर्माण किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब का 70 फीसदी हिस्सा डार्क जोन में है। इसलिए हम दूसरे राज्यों को पानी नहीं दे सकते। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के सामने पंजाब के अधिकारों की बात उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब से प्यार करने का दावा करती है, लेकिन उस पर अमल नहीं करती। भाजपा नेता हर मोड़ पर पंजाब के अधिकारों के लिए आवाज उठाने की बजाय मोदी भक्त बनना पसंद कर रहे हैं।

बब्बी बादल ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को खारिज करने के मुद्दे पर भी भाजपा प्नधान जाखड़ को घेरा और कहा कि जाखड़ भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरों वाली झांकी के बारे में झूठ बोल रहे हैं। आप नेता ने कहा कि असल में बीजेपी हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल के काम और लोकप्रियता से घबरा गई है, इसलिए ये बेबुनियाद आरोप लगा रही है। 

बब्बी बादल ने कहा कि पंजाब की झांकियों में हमारे शहीदों का इतिहास, माई भागो (महिला सशक्तिकरण) और हमारे राज्य की संस्कृतिक विरासत शामिल थी। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ को हमारे शहीदों, हमारी महिलाओं और संस्कृति के लिए स्टैंड लेना चाहिए था लेकिन वह भाजपा का तोता बनकर राज्य के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।

 

Tags: Harsukhinder Singh Badal , Babbi Badal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD