Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महाराजा अज्ज सरोवर पर स्थापित होने वाली भगवान राम की प्रतिमा अयोध्या में स्थापित प्रतिमा की प्रतिकृति होगी : अनमोल गगन मान

ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल पर चल रहे नवीकरण कार्य का जायजा लेने के लिए महाराजा अज्ज सरोवर स्थल का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 16 Dec 2023

Last updated on: Dec 16, 2023, 00:00 IST

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुश्री अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार जल्द ही ऐतिहासिक शहर खरड़ को एक मॉडल शहर में बदल देगी। पर्यटन विभाग द्वारा महाराजा अज्ज सरोवर के चल रहे नवीकरण कार्यों का दौरा करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए, पर्यटन मंत्री ने श्री राम मंदिर महाराजा अज्ज सरोवर विकास समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि ऐतिहासिक सरोवर आध्यात्मिक प्रेरणा के साथ-साथ एक विरासती पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां स्थापित की जाने वाली भगवान राम चंद्र जी की प्रतिमा की ऊंचाई पहले से प्रस्तावित 18 फीट से बढ़ाकर 118 फीट की जाएगी ताकि हर राहगीर खरड़ शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर क्रॉसिंग से इसे देख सके। उन्होंने आगे कहा कि यह मूर्ति अयोध्या में स्थापित भगवान राम चंद्रजी की मूर्ति की प्रतिकृति होगी।

उन्होंने कहा कि रेस्तरां, फव्वारे, हेरिटेज लाइटें, झील के पानी में 10 नावें, भव्य स्वागत साइनबोर्ड, फूलदार पौधे और सजावटी पेड़, ओपन जिम, रोलर कोस्टर, खिलौना ट्रेन आदि स्थापित कर इस स्थान का धार्मिक दृष्टि से विकास करने के साथ साथ, इसे बच्चों और अन्य लोगों के लिए मनोरंजन केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

खरड़ को अपनी राजनीतिक जन्मभूमि बताते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने आगे कहा कि खरड़ के लोगों ने उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में जो पहचान दी है, उसके लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब खरड़ के लोगों के लिए यह उनका कर्तव्य है कि वे ईमानदारी और मेहनत से इस ऐतिहासिक शहर का सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने कहा कि सुंदर और विशाल स्वागत द्वार, बाजारों का हेरिटेज लुक, शहर की साफ-सफाई के अलावा दर्पण सिटी का कूड़ा निस्तारण उनका मुख्य एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि 100 करोड़ रुपये की सतही जल परियोजना (कजौली से) पिछले सप्ताह ही शुरू की गई है। पिछले कई सालों से निर्माण की शक्ल नहीं देख पाने वाले नए बस स्टैंड के निर्माण को कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि शहर को नया लुक देने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के अलावा टाउन प्लानर की भी नियुक्ति की जा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में एस डी एम गुरमंदर सिंह, डी एस पी करण सिंह संधू, ई ओ एम सी खरड़ मनवीर सिंह गिल, श्री राम मंदिर महाराजा अज्ज सरोवर विकास समिति के पदाधिकारी सुदर्शन वर्मा, अशोक शर्मा, जे पी धीमान और शशि पाल जैन के अलावा राम स्वरूप और डॉ. विनीत जैन बिट्टू (दोनों पार्षद) और हाकम सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD