Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के सीएम,व दीया कुमारी, बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Bhajan Lal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur, Diya Kumari, Dr. Premchand Bairwa, Kalraj Mishra, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 15 Dec 2023

Last updated on: Dec 15, 2023, 00:00 IST

भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ, दो डिप्टी सीएम - दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जब भजनलाल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत काफी देर तक हंसते-बतियाते नजर आए।

अल्बर्ट हॉल में आयोजित समारोह के दौरान तीन मंच तैयार किए गए थे। एक मंच पर देशभर से आए साधु-संत बैठे थे, जबकि दूसरे मंच पर सभी राजनीतिक नेता बैठे थे। शपथ के लिए तीसरा मंच बनाया गया था, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल और शपथ लेने वाले तीनों नेता बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संतों के मंच पर पहुंचे और उनका अभिनंदन किया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। वह शपथ ग्रहण समारोह से करीब आधे घंटे पहले अल्बर्ट हॉल पहुंचे और वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठे।

भजन लाल शर्मा ने अपने जन्मदिन के दिन शपथ लिया। उनके परिवार ने उनका जन्मदिन भी उनके अस्थायी अड्डे चंबल पावर हाउस के गेस्ट हाउस में मनाया। सबसे पहले उन्होंने गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया। शपथ लेने से पहले डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए.

भजनलाल राज्य के पहले सीएम हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन पर शपथ ली। समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, अशिनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य शामिल थे।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur , Diya Kumari , Dr. Premchand Bairwa , Kalraj Mishra , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD