Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोहारा सहकारी समिति के अध्यक्ष बने सुरदीप सिंह सीप, चुनाव में आम आदमी पार्टी के 11 में से 10 सदस्य चुने गए थे

आम आदमी पार्टी दक्षिणी की विधायक छीना जी की ओर से सुरदीप सिंह सीप को दी गई बधाई

Rajinder Pal Kaur Chhina, Rajinder Pal Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 12 Dec 2023

Last updated on: Dec 12, 2023, 00:00 IST

विधानसभा क्षेत्र दक्षिणी में कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब एससी विंग के अध्यक्ष रहे गुरप्रीत सिंह गोपी और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मेहताब सिंह बंटी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ये दोनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और पिछले कई सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए इन दोनों ने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। 

इन दोनों का दक्षिणी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की विधायक श्रीमती राजिंदर पाल कौर छीना ने स्वागत किया और पार्टी के भीतर उचित सम्मान देने का वादा किया। शामिल होने के मौके पर इन दोनों नेताओं ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है।

आज लुधियाना दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र में स्थित लोहारा कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष का आज भी आज चुनाव हो गया, आम आदमी पार्टी से जुड़े सुरदीप सिंह सीप सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बने। इससे पहले समिति के हुए चुनाव में चुनाव में कुल 11 सदस्य चुने गए थे, जिनमें से 10 सदस्य आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और उनकी सहमति से आज अध्यक्ष चुना गया। विधायक छीना और उनकी टीम ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद भी जताई कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने जहां पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का धन्यवाद किया, वहीं हलका विधायक श्रीमती राजिंदर पाल कौर का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं और सोसाइटी के नवनियुक्त अध्यक्ष को लेकर विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है, यही कारण है कि एक के बाद एक वरिष्ठ कांग्रेसी और दूसरी पार्टियों से जुड़े नेता पार्टी से संपर्क कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है।

 

Tags: Rajinder Pal Kaur Chhina , Rajinder Pal Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD