Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

डीडीसी जम्मू ने भलवाल ब्राह्मणा में जनपहंच शिविर की अध्यक्षता की

Jammu, Sachin Kumar Vaishay, Sachin Kumar Vaishya, Deputy Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Dec 2023

Last updated on: Dec 06, 2023, 00:00 IST

साप्ताहिक ब्लॉक दिवस, जमीनी स्तर पर सार्वजनिक भागीदारी और शिकायत निवारण सुनिश्चित करने हेतु यूटी प्रशासन का एक प्रमुख कार्यक्रम, ब्लॉक परगवाल के भलवाल ब्राह्मणा में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त सचिन कुमार वैश्य ने की, जिन्होंने जनता द्वारा पेश किए गए मुद्दों और मांगों को सुना और उनके समय पर समाधान का आष्वासन दिया।

इस अवसर पर डीडीसी सदस्य भूषण बराल, बीडीसी अध्यक्ष नेहा राजपूत और अन्य पीआरआई प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।जनता द्वारा उठाए गए मुद्दों में सबसे प्रमुख मुद्दे चिनाब नदी के कारण होने वाले कटाव से भूमि और फसलों की सुरक्षा, परगवाल-इंद्री पुल का पूरा होना और ब्लाॅक में एक जल जीवन मिशन परियोजना में तेजी लाने से संबंधित थे।

डीडीसी ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और मुद्दों को दर्ज कर लिया गया है जिन्हें व्यवहार्यता और योग्यता के आधार पर हल किया जाएगा।डीडीसी ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि बाकी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का वादा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मुद्दों का निपटारा चालू वित्त वर्ष में नहीं हो सका, उन्हें अगले वित्त वर्ष में प्राथमिकता दी जायेगी।

जल जीवन मिशन परियोजना के बारे में, डीडीसी ने कहा कि प्रशासन जिले के हर घर में पाइप से पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और परियोजना के कार्यान्वयन को प्राथमिकता दी है।डीडीसी ने ब्लॉक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने उनसे नियमित क्षेत्र का दौरा करने और जमीनी स्थिति की निगरानी करने को भी कहा। ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी और सहयोग के लिए पीआरआई प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों की भी सराहना की और उनसे भविष्य में भी इसे जारी रखने का आग्रह किया। डीडीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और सेवाओं को प्रदर्शित करने हेतु लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त विकास प्रीति शर्मा, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, ब्लाक विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अलावा अन्य जिला अधिकारी भी षामिल थे।

 

Tags: Jammu , Sachin Kumar Vaishay , Sachin Kumar Vaishya , Deputy Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD