Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया

Kalraj Mishra, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Dec 2023

Last updated on: Dec 01, 2023, 00:00 IST

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मुंबई के भक्ति वेदांत स्वामी मिशन स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री हरिओम फिल्म्स के बैनर तले स्वामी विवेकानंद पर बन रहे  टीवी सीरियल ’द ग्रेट मोंक स्वामी विवेकानंद’ के पोस्टर का लोकार्पण किया। युवाओं के लिए इस प्रेरक धारावाहिक का लेखन और निर्देशन कृष्णा मिश्रा ने किया है जबकि कमल मुकुट, शालिनी गुप्ता, ए के गुप्ता और कृष्णा मिश्रा इसके निर्माता हैं। 

गणपति वंदना के साथ महामहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर निर्माता निर्देशक के साथ ऎक्टर अरुण बक्षी, सुनील पाल, प्रबुद्ध सौरभ, ऎक्टर जितेंद्र सिंह नरुका, डिप्टी मेयर अरुण देव, मीरा रोड के नगरसेवक योगिराज दभड़कर सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं। महामहिम राज्यपाल का सत्कार निर्माता कमल मुकुट ने किया।

इस मौके पर रामकृष्ण परमहंस की भूमिका निभा रहे कृष्णा जयसवाल, रामानन्द राय का रोल कर रहे अरुण बख्शी, रामकुमार की भूमिका निभा रहे पीयूष सुहाने, शिव के रूप में तन्मय पारीक, रानी रासमणि के रोल में कीर्ति अदारकर और महेश दुबे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री हरिओम फिल्म्स, एम एम मूवीज़ और मंत्र ऐड वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रहा यह धारावाहिक दर्शकों के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार जानने का बेहतरीन माध्यम होगा।इस सीरियल के  स्क्रीनप्ले - डायलॉग राइटर हैं कृष्णा मिश्रा ,प्रबुधा सौरभ और रमन रघुवंशी। 

मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि कृष्णा मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण धारावाहिक के पोस्टर लांच का कार्यक्रम आयोजित किया है । स्वामी विवेकानंद जी का बचपन कैसे बीता, उन्होंने युवावस्था में क्या किया, इस संदर्भ में कृष्णा मिश्रा और उनकी टीम ने भरपूर रिसर्च किया और उसके बाद इस सीरियल के माध्यम से उस महान भारतीय व्यक्तित्व के विचारों को प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद वास्तव में अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। युवाओं को वह अपनी सेहत ठीक रखने की बात कहते थे, उनका मानना था कि एक स्वस्थ शरीर ही एक स्वस्थ मन मस्तिष्क रख सकता है और नया विचार सोच सकता है। आज स्वामी विवेकानंद जैसी हस्ती की जरूरत है। इस सीरियल के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी का सन्देश लोगो तक पहुंचेगा ऐसा हम उम्मीद करते हैं। सीरियल का पहला पोस्टर प्रभावी है और इसकी जो झलकियां दिखाई गई वो भी लाजवाब थीं।

इस प्रेरणादायक सीरियल के लेखक, निर्माता निर्देशक कृष्णा मिश्रा जब स्टेज पर दो शब्द बोलने आए तो भावुक हो गए, उन्होंने गवर्नर कलराज मिश्रा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मीडिया से बात करते हुए कृष्णा मिश्रा ने कहा कि ’द ग्रेट मोंक स्वामी विवेकानंद’ युवाओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर आधारित इस धारावाहिक से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। मात्र 39 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया मगर उस उम्र में भी अपनी बातों का वो जादू वह छोड़कर गए हैं कि लोग अब भी प्रेरणा लेते हैं और सदैव वो प्रेरित करते रहेंगे।

 

Tags: Kalraj Mishra , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD