Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बाग़बानी बनेगा पंजाब के किसानों का अगला लक्ष्य, सरकार देगी हर मदद : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

कहा, किन्नू बाग़बानों की मंडीकरण सम्बन्धी और अन्य सभी मुश्किलों का होगा समयबद्ध समाधान

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Fazilka , Senu Duggal , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 24 Nov 2023

Last updated on: Nov 24, 2023, 00:00 IST

पंजाब के बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में बाग़बानी को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सिटरस एस्टेट अबोहर में किन्नू बाग़बानों की मुश्किलें सुनने के उपरांत उनके साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार किन्नू बाग़बानों की सभी मुशकलों को पहल के आधार पर हल करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने किन्नू बाग़बानों की मंडीकरण सम्बन्धी समस्याओं के बारे में ज़िला मंडी अफ़सर को मौके पर ही हिदायत की कि मंडी को सही तरीके से चलाया जाए और यदि मंडी में कोई पूल करके किसानों को उचित कीमत मिलने में रुकावट पैदा करता है तो उसके खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने हिदायत की कि किन्नू मंडी में आने वाले हरेक किसान को फ़सल बिक्री के बाद जे-फॉर्म जारी किया जाना सुनिश्चित बनाया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने ज़िले के बाग़वानों से अपील की कि वह समूहों में बाग़बानी करें और अपने फलों की प्रोसेसिंग और मंडीकरण के लिए साझे प्रयास करें ताकि उनकी आमदन बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इसमें सब्सिडी देने के अलावा अन्य हर प्रकार की संभव मदद की जाएगी। स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किसानों को कहा कि बाग़बानी के लिए नहरी पानी बहुत ज़रूरी है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि किन्नू बाग़बानों को उनकी ज़रूरत के समय अनुसार पूरा पानी नहरों की टेलों तक पहुँचे।

उन्होंने किसानों को भी सुझाव दिया कि वह बाग़ों में तुपका सिंचाई प्रणाली को अपनाएं ताकि पानी की अधिक से अधिक बचत की जा सके और आने वाली पीढिय़ों के लिए प्राकृतिक संसाधन बच सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाग़बानी विभाग की विभिन्न योजनाओं की पुनः समीक्षा की जाएगी ताकि नई ज़रूरतों के अनुसार किसानों को ज़्यादा सब्सिडी दी जा सके। इसके अलावा नई ज़रूरतों के अनुसार अन्य योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फलों की स्टोरेज के लिए पंजाब सरकार कोल्ड स्टोर बनाने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है और ऐसा करने से किसान स्व-मंडीकरण के लिए आगे आकर अपनी आमदन में और वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने पंजाब एग्रो की जूस फैक्ट्री का भी ज़्यादा से ज़्यादा लाभ किसानों को देने के लिए प्रयास शुरु करने का आश्वासन दिया।कैबिनेट मंत्री ने ऐलान किया कि किन्नू के बाग़ों में तुपका सिंचाई के लिए बनी डिग्गियां पर सोलर पंप सिस्टम लगाने की योजना भी तैयार की जा रही है।

इसके बाद उन्होंने किन्नू के बाग़ों का निरीक्षण भी किया और किसानों से फ़सल की स्थिति के बारे में जाना। इस मौके पर किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस बार दिए गए नियमित और पूरे नहरी पानी के कारण किन्नू की बंपर फ़सल हुई है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मंडीकरण सम्बन्धी समस्याओं का भी स्थायी समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल, बाग़बानी विभाग की डायरैक्टर शैलिन्दर कौर, पूर्व विधायक अरुण नारंग, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल रविन्दर सिंह अरोड़ा, सहायक डायरैक्टर बाग़बानी जगतार सिंह, इन्दरजीत सिंह बजाज, सुनील सचदेवा चेयरमैन ज़िला योजना बोर्ड और इलाके के बुद्धिमान बागबान उपस्थित थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , DC Fazilka , Senu Duggal , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD