Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन को पूरी क्षमता अनुसार विकसित करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक : अनमोल गगन मान

पंजाब दिवस समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत, गायिका अफसाना ख़ान ने पेश किया सांस्कृतिक प्रोग्राम

Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/नईं दिल्ली , 19 Nov 2023

Last updated on: Nov 19, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में इकौ-टूरिज्म, एडवेंचर और वाटर स्पोर्टस और पर्यटन को समूचे रूप में विकसित करने को सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में रखने का जिक्र करते हुये पंजाब के पर्यटन, सांस्कृतिक मामले और निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से इन क्षेत्रों में किये जा रहे प्रयासों से भविष्य में मिसाली नतीजे सामने आऐंगे।

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा यहाँ के प्रगति मैदान में चल रहे भारत-अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 के दौरान शनिवार शाम मनाए गए पंजाब दिवस के मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंजाब में पर्यटन क्षेत्र की समूचे संभावनाओं को उजागर किया जा रहा है जिससे विदेशों में बसते पंजाबी, विदेशी सैलानी, भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में से आने वाले लोग पंजाब के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थानों और विरासती पहलूओं की समृद्धी का आंनद ले सकें।

उन्होंने कहा कि पहली बार है कि पंजाब के विरासती मेलों और त्योहारों को सरकार द्वारा मनाया जा रहा है और इसलिए अलग तौर पर 15 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से करवाया गया टूरिज्म समिट बहुत कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब को टूरिज्म क्षेत्र में भारत के अन्य राज्यों में अग्रणी स्थान पर लाना है। समागम के दौरान नामवर पंजाबी गायिका अफसाना ख़ान द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया गया।

इस मौके पर मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान को यादगारी चिह्न से सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान की तरफ से संसद मैंबर विक्रमजीत सिंह साहनी, चेयरमैन पी. एस. आई. ई. सी दलवीर सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन और सांस्कृतिक मामले श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी, गायिका अफसाना ख़ान, भंगड़ा कलाकार भोला कलेहरी का सम्मान किया गया। अतिरिक्त डायरैक्टर पर्यटन और सांस्कृतिक मामले राकेश कुमार पोपली, प्रशासक पंजाब पैविलियन दविन्दर पाल सिंह, डिप्टी प्रशासक गुरप्रीत सिंह और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD