Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुनील जाखड़ के बयान पर आप ने कहा - भाजपा नेताओं को पंजाब की चिंता नहीं, लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं

सुनील जाखड़ को पंजाब की इतनी ही चिंता है तो केन्द्र सरकार द्वारा एनएचएम फंड, रूरल डेवलपमेंट फंड और एमरजेंसी फंड रोके जाने पर चुप क्यों थे? - अहबाब ग्रेवाल

Ahbaab Grewal, Ahbaab Singh Grewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Nov 2023

Last updated on: Nov 16, 2023, 00:00 IST

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि सुनील जाखड़ और भाजपा नेताओं को पंजाब की कोई चिंता नहीं है। येलोग पंजाबियों को बेवकूफ बनाने के लिए मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। लेकिन अब पंजाब की जनता इनके चक्कर में नहीं पड़ने वाली है।

वीरवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता अहबाब ग्रेवाल ने सवाल करते हुए कहा कि सुनील जाखड़ और भाजपा नेताओं को पंजाब की इतनी ही चिंता है तो उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब का एनएचएम फंड, रूरल डेवलपमेंट फंड और एमरजेंसी फंड रोके जाने पर खामोश क्यों थे?

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब का करीब 9000 करोड रुपए का केंद्रीय फंड रोक रखा है, लेकिन पंजाब भाजपा के नेताओं ने इसके खिलाफ कुछ नहीं बोला। केंद्र में नौ साल से भाजपा की सरकार है लेकिन आज तक कोई भी भाजपा नेता ने पंजाब के लिए मोदी सरकार से स्पेशल पैकेज की मांग क्यों नहीं की?

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने एक बार भी पंजाब के लिए केंद्र सरकार के सामने आवाज नहीं उठाई। राजनीति में बने रहने के लिए येलोग सिर्फ घड़ियाली में आंसू बहाते रहते हैं।ग्रेवाल ने कहा कि अगर सुनील जाखड़ को सच में पंजाब की चिंता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी से पंजाब के बकाए पैसे जल्द जारी करने का अनुरोध करें और पंजाब की आर्थिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए एक स्पेशल पैकेज की मांग करें।

 

Tags: Ahbaab Grewal , Ahbaab Singh Grewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD