Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा

 

मान सरकार के अच्छे फैसले के कारण पंजाब के 50000 परिवारों में इस बार दिवाली खुशनुमा हुई - आप

आप सरकार ने पिछले 18 महीनों में 37 हजार से ज्यादा नौकरियां दी और 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए, वहीं कांग्रेस सरकार ने 5 साल में 56 हजार नौकरियां दी थी - अहबाब ग्रेवाल

Ahbaab Grewal, Ahbaab Singh Grewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Nov 2023

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि मान सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल के दौरान युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी देने के कारण इस बार पंजाब के 50000 से ज्यादा परिवारों की दिवाली खुशनुमा हुई है। बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के प्रवक्ता अहबाब ग्रेवाल ने कहा कि पिछले 18 महीनों में मान सरकार ने 37 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है। यह एवरेज 23 हजार हर साल के करीब है।

वहीं इसके विपरीत पिछली कांग्रेस सरकार ने 5 साल में 56 हजार सरकारी नौकरियां दी थी जो हर साल औसतन 11325 के आसपास होता है।इसके अलावा मान सरकार ने करीब 12000 कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए हैं। 31 दिसंबर 2023 तक करीब 9 हजार और कर्मचारी पक्के हो जाएंगे। इन कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में भी करीब तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है।

निवेश की बात करें तो कांग्रेस सरकार के 2017 से 2022 के दौरान पंजाब में करीब 1 लाख 17 हजार करोड़ के निवेश हुए थे। वहीं मान सरकार के सिर्फ 18 महीने में ही 56 हजार करोड़ के निवेश हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में यह आंकड़े और बढ़ेंगे।इन निवेशों की बदौलत पंजाब में लगभग 3800 प्रोजेक्ट नए लगे हैं जिससे करीब 3 लाख नौकरियां पैदा होंगी।

इसके विपरीत पिछली सरकारों में नौकरियों के नाम पर पंजाबियों के साथ बड़ा मजाक किया जाता था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जॉब कार्ड बांटे थे और पंजाबियों को बेवकूफ बनाया था कि इस कार्ड से नौकरी मिलेगी। हम इस तरह का कुछ नहीं करते। हम वादे करके मुकरते नहीं है।

 

Tags: Ahbaab Grewal , Ahbaab Singh Grewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD