Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

हैदराबाद में एक इमारत में आग लगने से छह की मौत

Hadsa, Accident, fire, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 13 Nov 2023

Last updated on: Nov 13, 2023, 00:00 IST

हैदराबाद में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। आग ग्राउंड फ्लोर में रखे केमिकल्स के ड्रमों में लगी थी, जो ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिसमें लोग फंस गए। यह घटना शहर के बीचोबीच नामपल्ली के बाजार घाट इलाके में हुई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

अग्निशमन सेवाओं और आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों ने 21 लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अग्नि सुरक्षा निदेशक नागी रेड्डी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि बचाए गए लोगों में से 10 बेहोशी की हालत में थे और उन्हें सूचना मिली कि उनमें से छह की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि कूलरों की फाइबर बॉडी बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल आवासीय क्षेत्र में स्थित 4 मंजिली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया था।

उन्होंने कहा, ''पूरी संभावना है कि आग केमिकल के कारण लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई।'' उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वरलू ने कहा कि आग एक कार में चिंगारी के कारण लगी। कार की मरम्मत ग्राउंड फ्लोर पर की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ऊपरी मंजिलों पर धुएं के कारण दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई। पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर छह फ्लैटों में छह परिवार रहते हैं। चौथी मंजिल पर कोई नहीं था।

अधिकारियों का कहना है कि चूंकि इमारत हाई राइज कैटगरी में नहीं आती है, इसलिए वे मानते हैं कि इसके पास निर्माण की अनुमति थी। हालांकि, केमिकल अवैध रूप से संग्रहीत किया गया था। अग्नि सुरक्षा निदेशक ने कहा कि आग कथित तौर पर सुबह 8.30 बजे के आसपास लगी, लेकिन अग्निशमन सेवाओं को सुबह 9.35 बजे कॉल मिली।

 

Tags: Hadsa , Accident , fire , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD