Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बेट व कंडी इलाकों में पीने वाले पानी की किल्लत दूर करने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी : संत बलबीर सिंह सींचेवाल

राज्य सभा सदस्य ने 35 लाख रुपए की लागत से दसूहा के 9 गांवों को पीने वाले पानी के विशेष टैंकर करवाए मुहैया

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Karambir Singh Ghuman, Dasuya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा (होशियारपुर) , 07 Nov 2023

Last updated on: Nov 07, 2023, 00:00 IST

दसूहा के बेट इलाकों में बारिश के दौरान पीने वाले पानी की किल्लत को दूर करने के लिए आज राज्य सभा सदस्य व प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण की मौजूदगी में विधान सभा के 9 गांवों को करीब 35 लाख रुपए की लागत वाले पानी के टैंकर मुहैया करवाए।

इस संबंधी बी.डी.पी.ओ कार्यालय दसूहा में करवाए गए एक प्रभावशाली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत सींचेवाल ने कहा कि बेट व कंडी क्षेत्र में अक्सर लोगों को पीने वाले पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है, जिसको दूर करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनकी ओर से अपने एम.पी लैड फंड में से स्टील की बाडी वाले विशेष टैंकर तैयार करवा कर ऐसे गांवों को मुहैया करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह विधान सभा क्षेत्र के कंडी क्षेत्र की मांग अनुसार आने वाले दिनों में ऐसे 10 और टैंकर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन इलाकों की अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार करते हुए जरुरी विकास कार्य करवाए जाएंगे। संत सींचेवाल ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से वातावरण व जन हितैषी कार्य बड़े स्तर पर शुरु किए गए हैं।

विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने इस मौके पर संत बलबीर सिंह सींचेवाल की ओर से दसूहा के लोगों का हाथ थामने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि संत सींचेवाल की ओर से आज विधान सभा क्षेत्र के गांव गालोवाल, झिंगड़ कलां, खेड़ा कोटली, जंडोर, छोडिय़ा, कल्लेवाल, नारायणगढ़, घोगरा व संसारपुर को पीने वाले पानी के विशेष टैंकर मुहैया करवाए गए हैं, जिससे क्षेत्र के इन गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले संत सींचेवाल की ओर से बेईं की सफाई करवा कर दसूहा विधान सभा क्षेत्र के बेट इलाके में सेम की मार झेल रहे 25 गांवों के लोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जल व वातावरण की संभाल के लिए संत सींचेवाल की देन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर जगमोहन सिंह घुम्मण, डी.एस.पी दसूहा हरकृष्ण सिंह, तहसीलदार मनबीर सिंह ढिल्लों, बी.डी.पी.ओ धनवंत सिंह रंधावा व इलाके के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Karambir Singh Ghuman , Dasuya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD