Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

दिल्ली में ऑड-ईवन योजना 13 से 20 नवंबर तक : मंत्री

Weather, Khas Khabar, Gopal Rai, Delhi Environment Minister, Odd Even Scheme, Odd Even Scheme 2023, Odd Even Scheme Delhi, Odd Even Scheme Delhi 2023, Delhi AQI, Delhi Pollution, Delhi Pollution Reason, Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Nov 2023

Last updated on: Nov 06, 2023, 00:00 IST

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि शहर में 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए सम-विषम वाहन प्रणाली लागू की जाएगी।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय ने कहा, “वायु प्रदूषण के मद्देनजर ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी।"

उन्होंने कहा, "पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बावजूद, आज हमने पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया है, क्योंकि दिवाली और विश्व कप मैच व फिर छठ पूजा है।"राय ने कहा, 'हम बीजेपी शासित राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों से भी अपील करते हैं कि वे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पटाखों पर प्रतिबंध लगाएं।

उन्होंने कहा, "बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण बढ़ सकता है। इसलिए दिवाली के एक दिन बाद एक सप्ताह के लिए ऑड-ईवन योजना शुरू की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि ऑड-ईवन योजना 13 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू की जाएगी और उसके बाद समीक्षा की जाएगी।केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण को रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए दिन में पर्यावरण मंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ-साथ राज्य सरकार के कई अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

 

Tags: Weather , Khas Khabar , Gopal Rai , Delhi Environment Minister , Odd Even Scheme , Odd Even Scheme 2023 , Odd Even Scheme Delhi , Odd Even Scheme Delhi 2023 , Delhi AQI , Delhi Pollution , Delhi Pollution Reason , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD