Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

 

दिल्ली में दमघोटू वायु प्रदूषण, डब्ल्यूएचओ की सीमा से 100 गुना अधिक

Weather, New Delhi Weather, New Delhi Air Quality, New Delhi Air Quality Index, New Delhi Air Quality, Delhi Air Quality, New Delhi Metro, New Delhi Schedule, New Delhi School, New Delhi Schools Schedule, World Health Organisation, WHO, WHO Air Index, WHO Air Quality, WHO Air Quality Limit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 03 Nov 2023

Last updated on: Nov 03, 2023, 00:00 IST

दिल्ली में शुक्रवार को वायु प्रदूषण लगभग अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी जहरीली धुंध की मोटी परत से ढकी हुई है, जो वार्षिक स्मॉग सीजन की शुरुआत का प्रतीक है।दिल्ली में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और गैर-आवश्यक निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्वस्थ मानी जाने वाली सीमा से लगभग 100 गुना तक पहुंच गया है।

पिछले हफ्ते दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई थी, जिसका कारण पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं में नाटकीय वृद्धि माना जा रहा है। हवा के साथ ये जहरीला धुआं दिल्ली तक पहुंचा और स्मॉग में बदल गया।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार देर रात घोषणा की कि राजधानी भर में सभी प्राथमिक विद्यालय कम से कम दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के 33 मिलियन रहवासियों में से कई लोगों ने आंखों में जलन और गले में खुजली की शिकायत की। हवा का रंग गहरा भूरा हो गया है।शहर के डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने राजधानी में लोगों पर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव को देखना शुरू कर दिया है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, अक्टूबर में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 2020 के बाद से सबसे खराब था।

दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर माना जाता है।किसानों द्वारा पराली जलाने से निकलने वाला धुआं, वाहनों से निकलने वाला धुंआ और फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं हर सर्दी के मौसम में दिल्ली को दमघोंटू धुंध में ढक देता है।डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, शिकागो विश्वविद्यालय के ऊर्जा नीति संस्थान द्वारा संकलित इस वर्ष के वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक के अनुसार, दिल्ली के लोग जिस खराब हवा में सांस लेते हैं, उसके कारण उनका जीवन 11.9 वर्ष कम हो सकता है।

 

Tags: Weather , New Delhi Weather , New Delhi Air Quality , New Delhi Air Quality Index , New Delhi Air Quality , Delhi Air Quality , New Delhi Metro , New Delhi Schedule , New Delhi School , New Delhi Schools Schedule , World Health Organisation , WHO , WHO Air Index , WHO Air Quality , WHO Air Quality Limit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD