Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से की जाए शुरुआत : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Vigilance Awareness Week-2023, Vigilance Awareness Week
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 Oct 2023

Last updated on: Oct 31, 2023, 00:00 IST

विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज एस.डी कालेज होशियारपुर में जिला स्तरीय सैमीनार करवाया गया। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस सैमीनार में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की जबकि एस.एस.पी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू व एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए।

इस दौरान अलग-अलग वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में प्रचलित भ्रष्ट कार्रवाई की असरदार रोकथाम के लिए बेझिझक सभी को आगे आना चाहिए ताकि इस सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सके।डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने समागम के दौरान मौजूद सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आम लोगों व सामाजिक प्रतिनिधियों आदि को भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपने आप से शुरुआत करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि सभी प्रण लें कि वे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनेंगे और इस तरह की कार्रवाई सामने आने पर समर्थ अथारिटी को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि जिंदगी के हर क्षेत्र में नेक नियत व विधि विधान का पालन करते हुए सभी कार्य ईमानदारी व पूरी पारदर्शिता के साथ मुकम्मल किए जाएं ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सैमीनार को संबोधित करते हुए एस.एस.पी विजिलेंस राजेश्वर सिंह सिद्धू ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सभी वर्गों का सहयोग जरुरी है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के सहयोग से इस सामाजिक बुराई को सुचारु ढंग से रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की कार्रवाई उनके ध्यान में आती है, तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकते हैं।

एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि देश, समाज व सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई के प्रति आवाज बुलंद की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त योग्य नहीं है, जिसके खात्मे के लिए सभी वर्गों को अपना योगदान डालना चाहिए।डी.एस.पी विजिलेंस मनीश कुमार ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ दिलाते हुए इसके खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस बुराई को पूरी तरह से खत्म करने में विद्यार्थियों व नौजवान वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है।इस मौके पर एस.डी कालेज प्रबंधक कमेटी होशियारपुर की अध्यक्षा हेमा शर्मा, कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो.प्रशांत सेठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबी सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, कैशियर नेशनल अवार्डी प्रमोद शर्मा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, कालेज स्टाफ, विद्यार्थी व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Vigilance Awareness Week-2023 , Vigilance Awareness Week

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD