Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने मनाली में दूसरे एडवेंचर और ट्रैकिंग कैंप के लिए 115 नौजवानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Parminder Singh Goldy, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Oct 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के नौजवानों में लीडरशिप के गुण पैदा करने और अधिक से अधिक नौजवानों को खेलों और विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने के लिए युवा सेवा विभाग द्वारा मनाली में एडवेंचर और ट्रैकिंग कैंप के लिए 230 नौजवानों का चयन किया गया है। दूसरे पड़ाव में 115 नौजवानों को ले जाने वाली दो बसों को पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इससे पहले युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा पहले पड़ाव में 115 नौजवानों को 10 दिवसीय कैंप के लिए रवाना किया गया था। चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री की हिदायतों के अनुसार नौजवानों का सशक्तिकरण, राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। युवा सेवा मंत्री के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत नयी युवा नीति तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत राज्य के नौजवानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में नौजवानों को अधिक से अधिक शामिल करने को सुनिश्चित बनाया जायेगा।  

उन्होंने कहा कि राज्य की बहुसंख्यक आबादी नौजवानों की है, इसलिए सरकार ने नौजवानों के लिए बड़ी योजनाएँ बनाई हैं। सरकार द्वारा केवल डेढ़ साल के समय में 37000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं। उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वह लोगों को सामाजिक बुराईयों ख़ासकर नशों के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करने के साथ-साथ पराली जलाने के कारण प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएँ।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हरेक जिले में 10-10 नौजवानों का चयन किया गया है और कुल 230 नौजवानों को दो ग्रुपों में बाँटकर मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपायी इंस्टीट्यूट ऑफ माऊंटेनियरिंग एंड अलाईड स्पोटर््स में भेजा जा रहा है। इस मौके पर सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Parminder Singh Goldy , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD