Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनुराधा प्रसाद द्वारा लिखी और लीडस्टार्ट द्वारा पब्लिश किताब 'यू कन्नौट बी सो राइट' को मिली प्रशंसकों की सराहना

Book, Anuradha Prasad, Two Winters and 365 Days, Coming Back Home, Raindrops and Caterpillars, You cannot be soooo right
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

26 Oct 2023

Last updated on: Oct 26, 2023, 00:00 IST

'किताबों की दुनिया ' में अपनी किताब 'टू विंटर्स एंड 365 डेज' ,'कमिंग बैक होम' ,'रेनड्रॉप्स एंड कैटेरपिल्लर्स' के साथ धूम मचाने के बाद लेखिका अनुराधा प्रसाद एक और उत्कृष्ट किताब 'यू कन्नौट बी सो राइट' के साथ वापिस आयी है और इस किताब को लीडस्टार्ट ने पब्लिश किया है। 'यू कन्नौट बी सो राइट ' दिल को छू जाने वाली एक माँ (नेहा) की कहानी है जो एक ट्रैन सफर के दौरान अपनी बेटी (नेहा)को खो देती है। 

उसके बाद वह कसम लेती है कि वह कभी भी ट्रैन में सफर नहीं करेगी और एक डिटेक्टिव बन जाती है।लेकिन 17 सालों के बाद वह फिर से ट्रैन में बैठती है अपनी खोई हुई बेटी के जीवन के खोये हुए हिस्से को जानने के लिए। उसके बाद आगे की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देने वाली है , एक महिला की उस लक्ष्य तक की यात्रा जो उसने कभी निर्धारित नहीं की। एक ऐसी कहानी जो मानवीय प्रयासों में कर्मों की बात करती है और नेहा की नियति में परिणत होती हैं। 

अपनी चौथी किताब के बारे में बात करते हुए आर्टिस्ट, स्पीकर और ब्लॉगर अनुराधा प्रसाद ने कहा ,"यह किताब फिक्शनल स्पेस में जरूर है लेकिन उसमे इस्तेमाल किये मेटाफर हमारी रियल ज़िन्दगी में लागू होते है। हम अक्सर अपने आप को गंतव्यों की ऐसी सड़कों पर पाते हैं जो हमने चुने नहीं होते। मैं आशा करती हूँ मेरी किताबें  लोगों की भावनाओं को छू पायेगी और उनके साथ एक संबंध बना पायेगी। मेरी किताबें पन्नों पर चलता फिरता स्क्रीनप्ले है जो पढ़ने पर जीवित हो जाती है। मैं आशा करती हूँ कि किताब भी  बिलकुल ऐसी ही हो। "

अनुराधा एक ऐसा नाम है जिनकी उपलब्धियों की सूची बहुत लम्बी है , हजारों प्रकाशित पेपर्स, अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी डिग्री धारक, उन्हें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और  क्षेत्रीय समाचार पत्रों, पुस्तक क्लबों, साहित्य समितियों द्वारा बड़े पैमाने पर कवर किया गया है और उन्होंने प्रमुख पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के कवर को एंडोर्स किया है। 

अनुराधा उन चुनिंदा साहित्यिक प्रतिभाओं और जीवन में गहरी नजर रखने वालों में से है जिनकी किताबें अक्सर आंतरिक संघर्ष और आत्म खोज से जूझती है , जो करना एक आसान काम नहीं है। अनुराधा एक उत्सुक पाठक, नेचुरल वारियर, यात्री, संगीत प्रेमी और फिल्म प्रशंसक है जो अपने जुनून को फॉलो करने में विश्वास रखती है जिस से उनका जीवन और अनुभव समृद्ध होते हैं। यह सब उनके लेखन में नजर आता है। 

अनुराधा प्रसाद किताबें बेचने वाले हर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर टॉप रेटेड लेखकों में से एक है। उनकी किताब को भारत के प्रमुख प्रकाशन गृह लीडस्टार्ट  ने प्रकाशित किया है। इस प्रकाशन ने जिन लेखकों का समर्थन किया है उन्हें नियमित रूप से प्रमुख पुरस्कार जैसे की  साहित्य अकादमी पुरस्कार, क्रॉसवर्ड पुरस्कार, मैन एशियन लिटरेरी पुरस्कार, विभिन्न राज्य साहित्य पुरस्कार से लेकर पद्म भूषण पुरस्कार और मान्यताओं से नवाजा जा चुका है।

 

Tags: Book , Anuradha Prasad , Two Winters and 365 Days , Coming Back Home , Raindrops and Caterpillars , You cannot be soooo right

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD