Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित सरवन सिंह द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश; 12 किलो हेरोइन समेत एक काबू

नामी नशा तस्कर रणजीत उर्फ चीता का भाई सरवन सिंह भी 532 किलो हेरोइन के मामलो में वांछित: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Oct 2023

Last updated on: Oct 23, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्ज़े से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद करके अमरीका आधारित तस्कर सरवन सिंह द्वारा चलाए जा रहे सरहद पार नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने दी।  

 जि़क्रयोग्य है कि सरवन सिंह, जिसकी गिरफ़्तारी पर 2 लाख रुपए का इनाम है, नामी नशा तस्कर रणजीत उर्फ चीता का भाई है और 532 किलो हेरोइन के मामले में वांछित है। जि़क्रयोग्य है कि रणजीत उर्फ चीता को भी 532 किलो हेरोइन के मामले में मई 2020 में गिरफ़्तार किया गया था। बताने योग्य है कि रणजीत चीता जुलाई 2019 में आईसीपी अटारी में कस्टम विभाग द्वारा ज़ब्त की गई हेरोइन के 532 पैकेट की तस्करी का मास्टरमाईंड था और जिसकी एनआईए द्वारा जांच की जा रही है।  

पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान अमृतसर के नरायणगढ़ के निवासी राहुल के रूप में हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसकी हौंडा अमेज़ कार को भी ज़ब्त कर लिया है, जिसमें वह सफऱ कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह जानकारी मिलने के उपरांत स्वर्ण सिंह के साथियों ने ड्रोन के द्वारा फेंकी गई हेरोइन की खेप प्राप्त की है और वह इसको किसी अन्य व्यक्ति को पहुँचाने जा रहे हैं, इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ( एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर ने अमृतसर शहर के क्षेत्र में एक विशेष पुलिस चैकिंग की और दोषी राहुल को उसकी हौंडा अमेज़ कार में से 12 पैकेट हेरोइन, जिनका वजऩ 1-1 किलो है, बरामद करके उसे गिरफ़्तार कर लिया।  

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोषी व्यक्ति सीधे तौर पर अमरीका आधारित तस्कर सरवन सिंह के संपर्क में था और पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी कर राज्य भर में सप्लाई करता था।अधिक विवरन साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि मुलजिमों के अगले और पिछले संबंधों के बारे में पता लगाने और ड्रग सप्लायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम द्वारा अब तक खऱीदे गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।इस सम्बन्धी एन.डी.पी.एस एक्ट की धाराएं 21, 25 और 29 के अधीन पुलिस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल अमृतसर में एफ.आई.आर. नं. 44 तारीख़ 22.10.2023 को केस दर्ज किया गया है।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD