Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा खेमकरण से चंडीगढ़ और तरन तारन से श्री मुक्तसर साहिब के लिए सीधी बसें हरी झंडी देकर रवाना

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Roadways, PUNBUS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Oct 2023

Last updated on: Oct 23, 2023, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज सरहदी क्षेत्र से अपनी किस्म की पहली दो सीधी बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इनमें से एक बस खेमकरण से चंडीगढ़ तक सीधी सरहदी पट्टी को राज्य की राजधानी के साथ जोड़ेगी जबकि दूसरी बस तरन तारन से श्री मुक्तसर साहिब के दरमियान चलेगी। 

बसों की शुरुआत करने के उपरांत पत्रकारों को संबोधन करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सरहदी क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को मुख्य रख कर सरहदी क्षेत्र से अन्य राज्यों और राज्य के अंदर कई सीधी बसों के रूट शुरू किए हैं। इस प्रयास के अंतर्गत इससे पहले पट्टी से शिमला के लिए सीधी बस शुरू की गई थी। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पट्टी डीपू की नई बस खेमकरण बस स्टैंड से सुबह 4.45 बजे रवाना होगी और भिक्खीविंड, पट्टी, मोगा और लुधियाना से होती हुई 11: 30 बजे चंडीगढ़ पहुँचेगी। यह बस आई.एस.बी.टी. चंडीगढ़ से सुबह 11: 50 बजे वापस चलेगी और उसी रास्ते के द्वारा शाम 7:30 बजे खेमकरण पहुँचेगी। इस बस का एक तरफा किराया 360 रुपए निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि तरन तारन डीपू की दूसरी बस तरन तारन बस स्टैंड से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी और झबाल, ठठ्ठा (बाबा बूढ़ा साहिब), अमृतसर, हरीके, मक्खू और ज़ीरा से होती हुई दोपहर 12: 00 बजे श्री मुक्तसर साहिब पहुँचेगी, जो श्री मुक्तसर साहब से दोपहर 12:35 पर वापसी करते हुए उसी रूट के द्वारा शाम 5:40 बजे तरन तारन पहुँचेगी। इस बस का एक तरफा किराया 255 रुपए है। 

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब रोडवेज/पनबस का राजस्व निरंतर बढ़ोतरी की तरफ है और आने वाले दिनों में अन्य शहरों से भी बसें चलाईं जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों की माँग के आधार पर बस रूट बनाएं ताकि लोगों के लिए सस्ती और आरामदायक बस सेवा यकीनी बनाई जा सके। 

स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की पारदर्शी और कुशल नीतियों स्वरूप परिवहन विभाग तरक्की की राह पर है। मान सरकार ने पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बहुत ही सस्ते किराये पर लग्ज़री वॉल्वो बस सेवा शुरू की है और इस समय राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक लगभग 25 बसें चल रही हैं।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Roadways , PUNBUS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD