Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पिछली सरकारों ने नशा माफिया को दिया सरकारी संरक्षण - आप

मान सरकार पंजाब के युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए लगातार कर रही है प्रयास- मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Babbi Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Oct 2023

Last updated on: Oct 19, 2023, 00:00 IST

नशा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब में नशा को बढ़ावा दिया और नशा माफिया को सरकारी संरक्षण प्रदान किया। उन्होंने नशे के कारोबार को इसलिए बढ़ावा दिया क्योंकि इसके साथ उनके आर्थिक हित जुड़े हुए थे। पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार लगातार पंजाब के युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत पिछली सरकारों के दौरान पंजाब के नौजवानों को नशे की तरफ धकेला गया। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य प्रवक्ता कंग के साथ पार्टी प्रवक्ता बॉबी बादल और बिक्रमजीत पासी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस समागम का कांसेप्ट यह है कि आने वाली पीढ़ी को कैसे सेहतमंद बनाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बड़े कदम उठाए हैं। चाहे वह ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात हो या नशे के व्यापार से जुड़े अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो। 

मान सरकार ने पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए अलग-अलग तरीके के कई ऑपरेशन चलाए हैं। कंग ने विपक्षी पार्टियों को जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह बताएं कि दरबार साहिब से शुरूआत करने में दिक्कत क्या है? उन्होंने कहा कि पंजाबी किसी भी काम की शुरुआत गुरु साहिब के आगे अरदास करके ही करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल को ऐसा लगता है जैसे दरबार साहिब पर सिर्फ इनका ही अधिकार हो। 

इस बड़े मिशन की शुरूआत इसलिए दरबार साहिब से की गई ताकि परमात्मा इस मिशन को सफल बनाने के लिए सरकार को हौसला और साहस दें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कई धार्मिक लोगों ने भी भाग लिया और सरकार के इस प्रयास की सराहना की। कंग ने पंजाब के युवाओं और देश विदेश में बसे सभी पंजाबियों से अपील की कि राज्य से नशे को खत्म करने के सरकार के इस मिशन में सहयोग करें और साथ दें।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Babbi Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD