Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में लगातार पंजाब विरोधी फैसले लिए इसीलिए सुनील जाखड़ सीएम मान के साथ बहस से मुकरे : मलविंदर सिंह कंग

अगर सुनील जाखड़ को पंजाब की थोड़ी भी चिंता है तो वह पीएम मोदी, मनोहर लाल खट्टर और गजेंद्र शेखावत के घर के सामने धरना लगाएं - कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Babbi Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2023

Last updated on: Oct 11, 2023, 00:00 IST

1 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब के मुद्दे पर बहस करने से मुकरने के लिए आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर हमला बोला है।'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में लगातार पंजाब विरोधी फैसले लिए, इसीलिए सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बहस करने से मुकर गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मलविंदर कंग के साथ सुनील जाखड़ के क्षेत्र अबोहर के पूर्व विधायक और आप नेता अरुण नारंग, आप नेता बॉबी बादल और जसतेज अरोड़ा मौजूद थे। कंग ने मीडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सुनील जाखड़ की पुरानी टिप्पणी सुनाई जिसमें वह कह रहें थे कि मोदी ने सिर्फ अपने कपड़े और जैकेट बदले, उन्होंने एक भी अच्छे काम नहीं किये। उन्होंने सवाल किया कि क्या सुनील जाखड़ अब पीएम मोदी पर दिए इस बयान से भी पलटेंगे? क्या सुनील जाकर अब पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे और पटियाला के कपूरी में इंदिरा गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा एसवाईएल के उद्घाटन की बात से भी मुकरेंगे?

कंग ने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्रीय जल स्रोत मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान दिया कि पंजाब सरकार एसवाईएल नहीं बनने दे रही। पीएम मोदी ने भी एसवाईएल मामले पर पंजाब सरकार के खिलाफ बयान दिया। अगर जाखड़ को पंजाब की थोड़ी भी चिंता है तो वह गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर के सामने धरना प्रदर्शन करें। कंग ने अकाली दल और सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि सुनील जाखड़ की तरह सुखबीर बादल भी बहस से भागेंगे। 

उन्होंने कहा कि अकाली दल की रणनीति रही है कि पहले वह विवाद करवाती है, फिर पंजाब के हितों के साथ अपने फायदे के लिए समझौता कर लेती है। उन्होंने सुखबीर बादल से सवाल करते हुए कहा कि वह बताएं कि एसवाईएल के लिए जमीन नोटिफाई करने के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल के लिए सम्मान समारोह रखा था कि नहीं? वह बताएं की एसवाईएल के बदले उन्होंने गुड़गांव में फाइव स्टार होटल के लिए चौधरी देवीलाल से प्लॉट लिया था कि नहीं? वह बताएं कि बालासर फार्म हाउस किसका है?

उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने हर पंजाब विरोधी फैसले में भाजपा का साथ दिया। हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए काले कृषि कानून बनाने में मोदी सरकार का साथ दिया था। कंग ने कहा कि एसवाईएल पर आम आदमी पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है। मान सरकार न एसवाईएल बनने देगी और न ही पंजाब का एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी और राज्य को देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा है कि अब एसवाईएल नहीं वाईएसएल बनना चाहिए क्योंकि अब पंजाब को यमुना का भी पानी चाहिए।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Babbi Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD