Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमृतसर की धरती पर पुरस्कृत हुई बठिंडा की सुप्रसिद्ध लेखिका स्नेह गोस्वामी

अपनी कलम से चार लघुकथा संग्रह, दो कहानी संग्रह, एक कविता संग्रह तथा दो उपन्यास डाल चुकी है साहित्य की झोली

Language Department Punjab, Punjabi Bhasha Vibhag, Bhasha Vibhag, Punjabi Bhasha Vibhag Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 10 Oct 2023

Last updated on: Oct 10, 2023, 00:00 IST

मिन्नी कहानी लेखक मंच और लघुकथा कलश के सहयोग से आयोजित अखिल भारतीय मिन्नी कहानी एवं लघुकथा सम्मेलन जो भक्त पूरन सिंह पिंगलवाडा के माता मेहताब कौर हाल में संयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा के साथ साथ भारत के विभिन्न क्षेत्रों कलकत्ता, भोपाल, आगरा, जयपुर आदि से साहित्यकारों ने भाग लिया। इस भव्य समारोह के अंतिम दिन बठिंडा की यशस्वी लघुकथाकार उपन्यासकार एवं कहानीकार स्नेह गोस्वामी को उनके लघुकथा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ऊषा प्रभाकर लघुकथा सम्मान से सम्मानित किया गया। 

इस सम्मान में एक अंगवस्त्र एक शाल के साथ एक मोमेंटो और इक्यावन सौ रुपये शामिल हैं। यह पुरस्कार प्रति वर्ष लघुकथा कलश पत्रिका के यशस्वी संपादक योगराज प्रभाकर की धर्मपत्नी ऊषा प्रभाकर की स्मृति में पूरे भारत के किसी एक साहित्यकार को उसके साहित्य में योगदान के लिए दिया जाता है। इससे पूर्व स्नेह गोस्वामी की साहित्यिक उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए एक वृत्तचित्र स्क्रीन पर दिखाया गया। फिर पिंगलवाडा की संचालिका डाक्टर इंद्रजीत कौर ने शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। 

मंच पर मिन्नी कहानी मंच के डाक्टर श्याम सुंदर दीप्ति, जगदीश कुलरियां, पंजाब साहित्य अकादमी के प्रधान डाक्टर लखविंदर जोहल, नयाजमाना के संपादक के साथ मिन्नी कहानी मंच के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। स्नेह गोस्वामी ने बताया कि अब तक उनके चार लघुकथा संग्रह आ चुके हैं। इसके अलावा दो कहानी संग्रह, एक कविता संग्रह, तथा दो उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं और एक लघुकविता संग्रह प्रेस में है।

 

 

Tags: Language Department Punjab , Punjabi Bhasha Vibhag , Bhasha Vibhag , Punjabi Bhasha Vibhag Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD