Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

भाषा विभाग ने एक समय में छह रैलियां निकाल कर किया पंजाबी भाषा चेतना रैलियों का आगाज

Language Department Punjab, Punjabi Bhasha Vibhag, Bhasha Vibhag, Punjabi Bhasha Vibhag Hoshairpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Feb 2023

Last updated on: Feb 15, 2023, 00:00 IST

21 फरवरी को आ रहे अंतर्राष्ट्रीय मां बोली दिवस से पहले भाषा विभाग कार्यालय होशियारपुर की ओर से लोगों में पंजाबी भाषा के प्रचार व प्रसार को उजागर करने के उद्देश्य से छह स्थानों पर पंजाबी भाषा चेतना रैलियों का आगाज एक तरह शहर में एक मील का पत्थर स्थापित किया गया। होशियारपुर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी हिदायतों के अनुसार 21 फरवरी से पहले जिले के सभी सरकारी/अर्ध सरकारी/ विभागों/ संस्थानों/ निगमों/ बोर्डों/शिक्षा संस्थानों/पब्लिक व प्राईवेट दुकानों आदि के नाम/ मील पत्थर/ साइन बोर्ड आदि पंजाबी भाव गुरमुखी लिपी में लिखे जाएं। यदि नाम किसी अन्य भाषा में लिखना हो तो गुरमुखी लिपी के बाद दूसरी भाषा में लिखा जा सकता है। अपनी भाषा के मान-सम्मान के लिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।

चेतना रैलियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए खोज अधिकारी डा. जसवंत राय ने बताया कि भाषा विभाग की ओर से एक समय में 11 बजे सुबह आज छह रैलियां निकाली गई। विद्या मंदिर माडल स्कूल के विद्यार्थी जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से माहिलपुर अड्डा चौक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटा घर के बच्चे सैशन चौक तक, हाई स्कूल नई आबादी के विद्यार्थी शिमला पहाड़ी चौक तक, हाई स्कूल कमालपुर के विद्यार्थी प्रताप चौक तक, रेलवे मंडी कन्या स्कूल की छात्राओं ने सरकारी कालेज तक व डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने स्कूटर-मोटर साइकिलों पर सवार होकर सारे शहर में पंजाबी भाषा के बैनरों से तैयार किए ई-रिक्शा के साथ लंबी रैली निकाली। 

विद्यार्थियों ने हाथों में पंजाबी भाषा के मान-सम्मान व 21 फरवरी से पहले बोर्डों के नाम गुरमुखी में लिखने की अपील करने वाली तख्तियां पकड़ी हुई थी। इस मौके पर प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा, प्रिंसिपल शोभा रानी, सीमा रानी, दिप्ती, रणदीप कौर, सुरजीत राजा, पूर्ण सिंह, मनिंदरजीत कौर, प्रमोद कुमारी, इकबाल कौर, डा. हरप्रीत सिंह, जुगल किशोर, पवन कुमार, मनिंदरजीत कौर, मनमोहन शर्मा, कमलेश रानी, राज बहादुर, जतिंदर सिंह, हरकमल सिंह व स्कूलों-कालेजों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Tags: Language Department Punjab , Punjabi Bhasha Vibhag , Bhasha Vibhag , Punjabi Bhasha Vibhag Hoshairpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD