Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

 

लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी

35 वर्ष की बेदाग सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

Language Department Punjab, Punjabi Bhasha Vibhag, Bhasha Vibhag, Punjabi Bhasha Vibhag Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Sep 2023

Last updated on: Sep 30, 2023, 00:00 IST

जिला लोक संपर्क कार्यालय होशियारपुर में तैनात स्टेज मास्टर सूरज मोहन विभाग में लगभग 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए, जिनके सम्मान में एक शानदार विदाई पार्टी दी गई। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी होशियारपुर हरदेव सिंह आसी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, सीनियर सहायक विजय कुमार, कमलजीत कुमार, रणदीप कुमार और शम्मा देवी उपस्थित थे।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए ज़िला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी ने कहा कि सूरज मोहन बहुत मेहनती, समय के पाबंद और अपने काम के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त उन्हें कार्यालय का जो भी कार्य सौंपा गया, उन्होंने उस कार्य को बड़ी मेहनत व लगन से समय पर पूरा किया। उन्होंने कहा कि अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया और इतनी लंबी बेदाग सेवा बहुत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि सूरज मोहन के सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग को उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस मौके पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने सूरज मोहन के साथ लंबे समय तक काम किया है और इस दौरान वे उनके काम के प्रति समर्पण से काफी प्रभावित हुए। 

उन्हें जो भी काम दिया जाता था, वे उसे पूरा करके ही लौटते थे। अपनी इसी खूबी के चलते वह बाकी स्टाफ के लिए एक मिसाल बन गए हैं। इस अवसर पर भाषा विभाग से विशेष रूप से उपस्थित रहे जिला खोज अधिकारी डॉ.जसवन्त राय ने कहा कि इन दिनों बेदाग एवं स्वस्थ रहते हुए सेवानिवृत्त होना बहुत बड़ी बात है, जिसके लिए सूरज मोहन बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सूरज मोहन की पत्नी मोनिका रानी, बेटे रजत शारदा के अतिरिक्त केसी मैकग्लान, नरेंद्र कौशल, कमलजीत शर्मा, चेतन शर्मा, सुनील शर्मा, गौतम कौशल और अमित शर्मा मौजूद रहे।

 

Tags: Language Department Punjab , Punjabi Bhasha Vibhag , Bhasha Vibhag , Punjabi Bhasha Vibhag Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD