Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संकल्प सप्ताह : ब्लॉक मानकोट के बलनोई में कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया

Poonch, Deputy Commissioner Poonch, Yasin M. Choudhary, Yasin Mohammad Choudhary, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Poonch, Sankalp Saptah, Suposhit Parivar, Poshan Melas, Santulit Aahar, Mera Paushtik Bageecha, Sampoorna Swastha, Aspirantsonal Blocks Programme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंछ , 07 Oct 2023

Last updated on: Oct 07, 2023, 00:00 IST

चल रहे संकल्प सप्ताह के एक भाग के रूप में, कृषि महोत्सव की थीम पर आयोजित किए जा रहे सप्ताह भर के कार्यक्रम के चैथे दिन आकांक्षी ब्लॉक मानकोट में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।पुंछ के उपायुक्त यासीन एम. चैधरी ने बलनोई में आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूरे आयोजन में 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया और उल्लेखनीय उत्साह प्रदर्शित किया।

मेले के दौरान, स्टालों पर विभिन्न सरकारी योजनाओं, नवीनतम कृषि तकनीकों, पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं, गोबर-धन और अन्य जैव-कृषि संसाधनों पर जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया ताकि किसानों को कृषि क्षेत्र में विशाल संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके। पेक्स-एचएडीपी के हिस्से के रूप में ‘‘स्थिरता हेतु वैकल्पिक कृषि प्रणाली‘‘ योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने विकासात्मक संभावित कृषि प्रस्तावों की ओर किसानों, पीआरआई, बीडीसी और डीडीसी सदस्यों और कृषि और संबद्ध विभागों के प्रतिनिधियों सहित हितधारकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉक में किसानों के बीच जैविक खेती के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और प्रमुख प्रदर्शन संकेतक को पूरा करना था, जैसे कि पीएम किसान, केसीसी की संतृप्ति और किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत करना। इस आयोजन ने कृषक समुदाय के उत्थान के उद्देश्य से चल रही विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।

उपायुक्त ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े लोगों के महत्व को रेखांकित किया जो विभिन्न प्रकार की खाद्य फसलों का उत्पादन करने के लिए कृषि क्षेत्रों में काम करते हैं।डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गहन जागरूकता अभियान शुरू करने और किसानों को कृषि और संबद्ध गतिविधियों की वैज्ञानिक-तकनीकी जानकारी को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को रसद और तकनीकी सहायता प्रदान करने पर भी जोर दिया।

इसके अतिरिक्त डीसी ने कहा कि लोगों को कृषि के क्षेत्र में अपने नवीन विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए ऐसे मेलों में भाग लेना चाहिए ताकि आय के स्तर को बढ़ाने हेतु बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन करने के लिए नवीनतम कृषि आधारित प्रौद्योगिकियों से परिचित हो सकें।इस कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य मानकोट, तहसीलदार मानकोट, मुख्य कृषि अधिकारी, उपमंडल कृषि अधिकारी और अन्य अधिकारियों के अलावा ब्लॉक मानकोट में आसपास की पंचायतों के सरपंचों और पीआरआई ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

Tags: Poonch , Deputy Commissioner Poonch , Yasin M. Choudhary , Yasin Mohammad Choudhary , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Poonch , Sankalp Saptah , Suposhit Parivar , Poshan Melas , Santulit Aahar , Mera Paushtik Bageecha , Sampoorna Swastha , Aspirantsonal Blocks Programme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD