Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत

तैराकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बास्केबाल में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

Sports News, Khedan Watan Punjab Dia 2023, Khedan Watan Punjab Dia, Khedan Watan Punjab Diyan-2023, Khedan Watan Punjab Diyan, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 30 Sep 2023

Last updated on: Sep 30, 2023, 00:00 IST

‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ खेल मुकाबलों के दूसरे दिन आज जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह व मैनेजर सर्विसेज क्लब रविंदर भी मौजूद थे।जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-17 लडक़ों के 50 मीटर बटर फ्लाई मुकाबलों में शौर्य ठाकुर पहले, डैनियल दूसरे व मुदित शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह अंडर -17 फुटबाल मुकाबलों में बोहन, अंडर-21 में फुटबाल अकादमी माहिलपुर व अंडर 21-30 के मुकाबलों में हल्लूवाल की टीम विजेता रही।

एथलेटिक्स के अंडर-14 लडक़ों की 60 मीटर रेस में सोनू कुमार पहले, प्रियांश दूसरे व राजदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबलों में माधुरी पहले, आरुषी दूसरे व कृतिका शर्मा तीसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में हरलीन कजला पहले, मानवी अरोड़ा दूसरे, ईशाना सैनी तीसरे व मीनाल चौथे स्थान पर रही। अंडर-17 में सृष्टि जगोपात्रा पहले, नेहल बंगा दूसरे, पूजा कुमारी तीसरे व मानवी कपूर चौथे स्थान पर रही। अंडर-21 में कृतिका शर्मा पहले, अंकिशा ठाकुर दूसरे, एकता कौर तीसरे व तरजिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही।बास्केटबाल अंडर-24 में लडक़ों की टीम ने लाजवंती की टीम, अंडर-17 में यू.एस.सी कैमपुर, अंडर-21 में पुरहीरां, अंडर-17 में बसी, अंडर-14 में पुरहीरां विजेता रही जबकि लड़कियों के अंडर-17 मुकाबलों में आक्सफोर्ड स्कूल, अंडर-21 में टांडा, अंडर-14 में रेलवे मंडी व अंडर-17 लाजवंती की टीम विजेता रही। 

अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों में कैंब्रिज स्कूल, अंडर-17 में टांडा व पुरहीरां व अंडर-17 लड़कियों में लाजवंती विजेता रही। किक बाक्सिंग में लडक़ों के 28 किलो भार वर्ग में करनदीप सिंह पहले, करन कुमार दूसरे, डेहल व प्रभजोत तीसरे स्थान पर रहे। 32 किलोभार वर्ग में वैरव पहले, सोनू दूसरे, युवराज व इंद्रजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 37 किलोभार वर्ग में नटवर चोपल पहले, अदित कुमार दूसरे, राजवीर व दिनकर शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 42 किलोभार वर्ग में राहुल पहले व थारुम तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। 47 किलोभार वर्ग में करनजोत सिंह ढिल्लों पहले व ब्रह्म देव दूसरे स्थान पर रहा। 47 किलो से ज्यादा भार वर्ग में आकाश कुमार पहले, सचिन कुमार दूसरे, जिंदप्रीत सिंह व पंकज तीसरे स्थान पर रहे।

                   

 

Tags: Sports News , Khedan Watan Punjab Dia 2023 , Khedan Watan Punjab Dia , Khedan Watan Punjab Diyan-2023 , Khedan Watan Punjab Diyan , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD