Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड

विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमति राखी गुप्ता भंडारी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली में हासिल किया अवॉर्ड

DC Gurdaspur, Himanshu Aggarwal, Gurdaspur, Deputy Commissioner Gurdaspur, Rakhee Gupta Bhandari, Rural Tourism, Best Tourism Village of India 2023 Award, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 27 Sep 2023

Last updated on: Sep 27, 2023, 00:00 IST

ग्रामीण पर्यटन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता दर्ज करवाते हुए पंजाब ने आज यहाँ विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा नयी दिली में करवाए गए लॉन्च ऑफ ग्लोबल ट्रैवल फॉर लाईफ़ समागम के दौरान बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड हासिल किया है। पंजाब के जिले गुरदासपुर के गाँव नवां पिंड सरदारां का चयन इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए हुआ है। 

इस गाँव ने पंजाब की संस्कृति और विरासत को संभालने और विरासती पर्यटन को विकसित कर एक बेमिसाल कदम उठाया है। इस गाँव ने अपना नाम इस अवॉर्ड के लिए समूचे भारत में से चुने गए 35 गाँवों में दर्ज करवाया है।

भारत के टूरिज्म क्षेत्र के उत्तम गाँव की मान्यता के लिए मुकाबले में कुल 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 750 गाँवों द्वारा आवेदन किया गया था। यह अवॉर्ड टूरिज्म और सभ्याचार मामले विभाग कीं प्रमुख सचिव श्रीमति राखी गुप्ता भंडारी, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, गाँव के प्रतिनिधि श्रीमति सतवंत संघा, मैनेजर आँकड़े और प्रोजैक्ट्स, पर्यटन विभाग, पंजाब शीतल बहल ने केंद्रीय पर्यटन विभाग के सचिव मिस. वी. विद्यावति एवं अतिरिक्त सचिव श्री राकेश वर्मा से हासिल किया।  

श्रीमति भंडारी ने बताया कि उत्तम टूरिज्म गाँव मान्यता 2023 के लिए चुने गए इन गाँवों का चयन संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (यू.एन.डब्ल्यू.टी.ओ) के अलग-अलग पैमानों पर आधारित था, जिनमें सभ्यााचर और प्राकृतिक संसाधन, आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण स्थिरता के अलावा टूरिज्म के विकास एवं मूल श्रृंखला एकीकरण और अन्य पहलु शामिल थे। उन्होंने आगे बताया कि गाँव वासियों ने पर्यटन विभाग, पंजाब के तालमेल और मार्गदर्शन के साथ पुरखों की विरासती हवेलियों की देखभाल की और लगातार प्रयासों के स्वरूप इनको टूरिज्म के मशहूर स्थानों के तौर पर विकसित किया, जहाँ आज भारत के अलग-अलग राज्यों से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी आते हैं। 

ब्रिटिश राज के समय की इन विरासती हवेलियों में एक का नाम ‘दा कोठी’ और दूसरी का नाम ‘पिप्पल हवेली’ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान के योग्य नेतृत्व अधीन पर्यटन विभाग पंजाब को पर्यटन के पक्ष से अग्रणी राज्य बनाने के लिए सहृदय प्रयास कर रहा है।

 

Tags: DC Gurdaspur , Himanshu Aggarwal , Gurdaspur , Deputy Commissioner Gurdaspur , Rakhee Gupta Bhandari , Rural Tourism , Best Tourism Village of India 2023 Award , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD