Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने होशियारपुर साइकलोथान जूनियर के सुचारु प्रबंधों संबंधी अधिकारियों को दिए निर्देश

1 अक्टूबर को लाजवंती स्टेडियम में आयोजित होगी होशियारपुर साइकलोथान जूनियर

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Sep 2023

Last updated on: Sep 20, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में होशियारपुर साइकलोथान जूनियर के सुचारु प्रबंधन संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी ओर से निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर 2023 को जिला प्रशासन के सहयोग से फिट बाईकर्स क्लब की ओर से सचदेवा स्टाक्स होशियारपुर साईकलोथान जूनियर करवाई जा रही हैं।  

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ‘प्लास्टिक फ्री होशियारपुर’ की थीम पर करवाए जाने वाले इस साइकलोथान में होशियारपुर 3 हजार के करीब विद्यार्थियों की ओर से हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने डी.एस.पी ट्रैफिक रविंदर सिंह को निर्देश दिए कि 1 अक्टूबर को साइकलोथान के रुट संबंधी ट्रैफिक डायवर्ट संबंधी सभी जरुरी कार्रवाई पहले से कर ली जाए। 

इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साइकलोथान वाले दिन स्वास्थ्य सेवाएं व एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को सफाई व्यवस्था व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था रखने की भी हिदायत दी। फिट बाईकर्स क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को लाजवंति स्टेडियम में होने वाले इवेंट में दो कैटागिरी बनाई गई है। 

उन्होंने बताया कि एक कैटागिरी में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे है और दूसरी कैटारिगरी में इससे ज्यादा की आयु के विद्यार्थी शामिल है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 4 किलोमीटर साइकिलिंग व उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों के लिए 15 किलोमीटर साइकिलिंग का यह ईवेंट होगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को फिट बाईकर्स क्लब की ओर से रिफ्रेशमेंट, टी-शर्ट, सर्टिफिकेट व मैडल दिए जाएंगे। 

इस मौके पर डी.एस.पी ट्रैफिक रविंदर सिंह, जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर सिंह, डा. सैलेश, सचिव नगर निगम होशियारपुर जसविंदर सिंह,  मुनीर नजर, उत्तम साबी भी मौजूद थे।  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD