Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'सरकार सन्नतकार मिलनी' कार्यक्रम ऐतिहासिक, इससे दूर होगी पंजाब के कारोबारियों की समस्या - आप

पिछली सरकारों को उद्योगपतियों से सिर्फ राजनीतिक चंदे से मतलब था, मान सरकार उनकी समस्याएं दूर कर रही - मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sarkar Sanatkar Milni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Sep 2023

Last updated on: Sep 18, 2023, 00:00 IST

पिछले दिनों पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए गए 'सरकार सन्नतकार मिलनी' कार्यक्रम को आम आदमी पार्टी(आप) ने ऐतिहासिक करार दिया है और कहा कि इन कार्यक्रमों से निश्चित तौर पर पंजाब के कारोबारियों और व्यापारियों की हर तरह की समस्याएं दूर होंगी।

सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब में पहली बार किसी सरकार ने राज्य के व्यापारियों और कारोबारी की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए खुद उत्सुक दिखी।

पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कंग ने कहा कि पूर्व की सरकारों को उद्योगपतियों से सिर्फ राजनीतिक चंदे से तक का मतलब था। पिछली सरकारों में बैठे नेता पंजाब के व्यापारियों से चंदे के रूप में मोटा पैसा वसूलते थे या उनकी कंपनी में हिस्सेदारी मांगते थे। 

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार बनने के बाद से लगातार राज्य में उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। कंग ने पंजाब सरकार के 'ग्रीन स्टांप पेपर' की तारीफ करते हुए कहा कि इससे अब पंजाब में इंडस्ट्री लगाने वाले उद्योगपतियों को जमीन अधिग्रहण करने में काफी सुविधा होगी। 

अब उन्हें किसी भी तरह की कोई फैक्ट्री या इंडस्ट्री लगाने के लिए विभिन्न तरह के सरकारी विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब पंजाब में उद्योग लगाने वाले किसी व्यक्ति या कंपनी को सिर्फ जमीन का खसरा नंबर 'इन्वेस्ट पंजाब' की साइट पर डाल देना है। 

सरकार खुद वेरीफाई करके उन्हें हर तरह का एन ओ सी प्रोवाइड करवा देगी। पहले इंडस्ट्री लगाने के लिए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, पर्यावरण विभाग और जंगलात विभाग समेत कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

कंग ने कहा कि मान सरकार ने उद्योगपतियों के हक में एक और बड़ा फैसला किया है। पंजाब में अभी करीब 7000 छोटी-बड़ी इंडस्ट्री हैं। इन सभी को हर साल रिन्यू करवाना पड़ता था, जिसके कारण उन्हें हर साल कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। 

अब उन्हें सरकार के रिन्यू पोर्टल पर सभी जानकारी के साथ फॉर्म भरना देना है, वह खुद ब खुद रिन्यू हो जाएगा। वहीं उद्योगपतियों की सुविधा के लिए अब पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड एक हेल्प डेस्क शुरू करने वाली है। 

इससे बिजली और पॉल्यूशन से संबंधित समस्या खत्म होगी और बिचौलिए की भी जरूरत खत्म हो जाएगी। कंग ने मान सरकार के एडिशनल कंस्ट्रक्शन की पेनल्टी में छूट देने और कर्मचारियों के ओवरटाइम के समय को 75 घंटे से बढ़कर 115 घंटे करने के फैसले की भी तारीफ की। 

उन्होंने विशेष तौर पर काम करने वाली महिलाओं के लिए सरकार द्वारा हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव की सराहना की और कहा कि इससे महिलाओं को काम करने के दौरान आने वाली कई तरह की दैनिक परेशानियां दूर होगी जिससे महिलाओं की काम में भागीदारी बढ़ेगी और समाज में समानता आएगी।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sarkar Sanatkar Milni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD