Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

नशा व्यक्ति व उसके परिवार पर ही नहीं बल्कि समाज पर भी डालता है बुरा प्रभाव: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने जिला पुलिस की ओर से आयोजित नशा जागरुकता सैमीनार में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Sep 2023

Last updated on: Sep 15, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला प्रशासन जहां नशे के कारोबार करने वाले बुरे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है वहीं नशे के दलदल में जकड़े  व्यक्तियों को इस दलदल में से निकालने के लिए योग्य प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ऐसे व्यक्ति नशा छोड़ कर आम जिंदगी व्यतीत कर सकें। वे आज सिटी सैंटर होशियारपुर में आज जिला पुलिस की ओर से ‘नवीं रोशनी, नवीं उमंग’ विषय पर आयोजित नशा जागरुकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान संबोधित कर रहे थे। 

एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल की अध्यक्षता में आयोजित इस सैमीनार में ए.आई.जी(एस.टी.एफ) जगजीत सिंह सरोआ ने भी विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की जबकि आई.ए.एस अधिकारी दिव्या.पी व एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस सैमीनार में अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थी, यूनियनों के सदस्यों, समाज सेवी संस्थाओं व अन्य क्षेत्रों से 1100 से अधिक लोगों ने शिरकत की।

सैमीनार को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरुकता सिर्फ प्रशासन व पुुलिस का कार्य नहीं बल्कि हम सभी को मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि नशे सिर्फ एक व्यक्ति व उसके परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज पर बुरा प्रभाव डालता है। 

इस लिए हम सभी एकजुटता से इसके खात्मे के लिए संकल्प करें। उन्होंने कहा कि शहरों व गांवों में भी जिला प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ अभियान शुरु किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बहुत ही गंभीरता के साथ नशे के खिलाफ अभियान चलाकर जहां नशे बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है वहीं लोगों को अधिक से अधिक जागरुक भी कर रही है, जो कि प्रशंसनीय कार्य है। एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि नशे के कुष्ट के खिलाफ जिला पुलिस लोगों के सहयोग से मिलकर अभियान चला रही है और उन्हें यकीनी है कि इस अभियान के बहुत सार्थक नतीजे सामने आएंगे। 

उन्होंने कहा कि हमें खुल रोल माडल बनकर आगे आना होगा और अगर कोई नश के दलदल में फंसा है तो उसके इलाज के लिए पहल करनी होगी। उन्होंने जिला पुलिस की ओर से चलाई जा रहे एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 सभी के साथ सांझा करते हुए कहा कि अगर किसी को भी नशा बेचने वाले संबंधी कोई सूचना मिलती है तो वे इस नंबर पर बेहिचक जानकारी दे सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान ए.आई.जी(एस.टी.एफ) जगजीत सिंह सरोआ ने भी नौजवानों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई व खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। सैमीनार के दौरान सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं प्रीत कोहली, डा. मनमोहन दर्दी, पूर्व सिविल सर्जन व समाज सेवी डा. अजय बग्गा, नशा छुड़ाओ केंद्र की कंसलटेंट संदीप कुमारी के अलावा नामवर खिलाडिय़ों व नशे के दलदल में से बाहर निकले नौजवान मनीश कुमार ने भी संबोधित किया। 

इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करने के लिए अशोक पुरी के नेतृत्व में एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया गया। सैमीनार में शामिल लोगों ने सब-डिविजन सिटी होशियारपुर के डी.एस.पी पलविंदर सिंह, थाना माडल टाऊन के प्रभारी इंस्पेक्टर करनैल सिंह, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार व थाना सिटी प्रभारी एस.आई संजीवन कुमार की ओर से करवाए गए इस सैमीनार की प्रशंसा करते हुए नशे को रोकने में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD